Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आमिर खान के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी संग दिखाई दिए Munawar Faruqui, 'हल्की हल्की सी' गाने पर बनाई रील

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 29 Feb 2024 08:45 AM (GMT+05:30)

    Munawar Faruqui इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। हिना खान के साथ उनका म्यूजिक वीडियो हल्की हल्की सी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। अब इस गाने पर बिग बॉस ...और पढ़ें

    मुनव्वर फारुकी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Photo Credit: Instagram)
    मुनव्वर फारुकी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. एक साथ दिखे मुनव्वर फारुकी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    2. म्यूजिक वीडियो पर बनाई रील
    3. फैंस को पसंद आई दोनों की जोड़ी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 का खिताब जीतने के बाद मुनव्वर फारुकी लाइमलाइट में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही टीवी एक्ट्रेस हिना खान के साथ उनका एक म्यूजिक वीडियो आया है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। मुनव्वर बिग बॉस 17 जीतने के बाद न सिर्फ फैंस के, बल्कि कई सेलेब्स के भी पसंदीदा बन गए हैं।

    हाल ही में मुनव्वर, किरण राव के निर्देशन में बनी 'लापता लेडीज' की स्क्रीनिंग में नजर आए थे। यहां उन्होंने कई बॉलीवुड सितारों से मुलाकात की और उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। अब बिग बॉस विनर ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ एक वीडियो शेयर किया है।

    यह भी पढ़ें: Sushmita Sen की बेटी के बाद इस स्टार किड संग बढ़ा Munawar Faruqui का दोस्ताना, वीडियो देख लोगों ने उड़ाई खिल्ली

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी संग बनाई रील

    मुनव्वर फारुकी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बिग बॉस विनर अपने म्यूजिक वीडियो 'हल्की-हल्की सी' की शायरी बोलते हुए नजर आते हैं। तभी नवाजुद्दीन आते हैं बोलते हैं 'वाह यार, क्या शायरी है मुनव्वर, चलो चाय पीते हैं'।

    View this post on Instagram

    A post shared by Munawar Faruqui (@munawar.faruqui)

    फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

    मुनव्वर फारुकी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस वीडियो पर फैंस भी अपने रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'एक फ्रेम में दो बेहतरीन कलाकार'। एक अन्य ने लिखा, 'डोंगरी वाला आज बॉलीवुड की गेस्ट लिस्ट में'। तीसरे यूजर ने लिखा, 'हल्की-हल्की सी का मेरा पसंदीदा हिस्सा'।

    खबरें और भी

    बता दें कि मुनव्वर और हिना का वीडियो 'हल्की-हल्की सी' काफी ट्रेंडिंग में बना हुआ है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक इस वीडियो पर रील बनाते हुए नजर आ रहे हैं।

    'लापता लेडीज' की स्क्रीनिंग में मुनव्वर

    इससे पहले बिग बॉस के विनर को 'लापता लेडीज' की स्क्रीनिंग में देखा गया था। यहां आमिर खान भी मुनव्वर के साथ गले मिलते हुए नजर आए थे। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं। स्क्रीनिंग के दौरान भी मुनव्वर ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी से मुलाकात की थी।

    यह भी पढ़ें: इस हसीना को बांहों में भर रोमांस फरमाते दिखे Munawar Faruqui, यूजर्स बोले- किस्मत हो तो मुन्ना जैसी