Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'अब AI यूज करने में भी आलस...', Naagin 7 में बिना एडिट का VFX सीन, ट्रोलिंग पर एकता कपूर ने दिया रिएक्शन

    Updated: Mon, 04 May 2026 06:48 PM (IST)

    एकता कपूर का सीरियल नागिन 7 (Naagin 7) इस वक्त सोशल मीडिया पर बहुत ट्रोल हो रहा है। शो में एक फाइट सीन को बिना VFX के ही दिखाया गया है। ...और पढ़ें

    नागिन 7 की ट्रोलिंग पर एकता कपूर का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    नागिन 7 की ट्रोलिंग पर एकता कपूर का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एकता कपूर (Ektaa Kapoor) का सीरियल नागिन 7 (Naagin 7) जब से शुरू हुआ है, तभी से सुर्खियां बटोर रहा है। कभी नागिन लुक को लेकर ट्रोलिंग हुई तो कभी AI के इस्तेमाल पर। अब नागिन 7 के लेटेस्ट एपिसोड (Naagin 7 Latest Episode) में दिखाए गए VFX सीन को लेकर आलोचना हो रही है।

    दरअसल, रविवार को नागिन 7 का लेटेस्ट एपिसोड टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर टेलीकास्ट हुआ। यह टेलीकास्ट राधिका (कनिका मान) के अनंता (प्रियंका चाहर चौधरी) को धोखा देने वाले सीन पर बेस्ड है। इस आधे घंटे के एपिसोड में एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    नागिन 7 में हुई बड़ी गलती

    नागिन 7 के लेटेस्ट एपिसोड के टेलीकास्ट होने के बाद दर्शकों ने नोटिस किया कि उसमें एक ऐसा सीन था जिसमें 'ब्लू स्क्रीन' पूरी तरह से दिखाई दे रही थी। यूजर्स ने दावा किया कि क्रिएटर्स सीन को एडिट करना भूल गए। एक रेडिट यूजर ने शो का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "क्या नागिन ने Jio Hotstar पर एक अनएडिटेड VFX सीन दिखाया है?"

     

    Did Naagin just air an unedited VFX scene on JioHotstar?? 😭
    by u/Relevant_Location_70 in IndianTellyTalk

    ट्रोल हो रहा है शो

    इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, "मुझे लगा कि मेरी स्ट्रीम में कोई गड़बड़ हो गई है, लेकिन यह तो सचमुच एक पूरा ब्लू स्क्रीन सेटअप है, जिसमें तार भी साफ दिख रहे हैं और एक्टर्स बस वहीं लेटे हुए हैं, हाहा। यह किसी तैयार एपिसोड जैसा नहीं, बल्कि VFX का कच्चा फुटेज लग रहा है। क्या किसी और ने भी यह बात नोटिस की है या फिर मेरे ऐप में ही कोई दिक्कत है?"

     

    खबरें और भी

    एक यूजर ने कहा, "क्या है भाई। अब AI भी यूज करने में आलस आ रहा इनको।" एक ने कहा, "बिना एडिट किए VFX? क्या वे सच में ऐसा करते हैं? मतलब, यह मेरे लिए ज्यादा हैरानी की बात है। शायद वे यह साबित करने की कोशिश कर रहे हैं कि वे एडिटिंग में थोड़ी-बहुत मेहनत करते हैं और 100% AI पर निर्भर नहीं रहते। एक और यूजर ने लिखा, "जब मैंने वह बिना एडिट किया हुआ हिस्सा देखा, तो मैं पूरी तरह से हैरान रह गया।"

    यह भी पढ़ें- '30 साल के करियर में...' Akshay Kumar ने 'नागिन 7' में कर दी ये गलती, अब हो रहे ट्रोल

    एकता कपूर ने किया रिएक्शन

    इस ट्रोलिंग पर एकता कपूर ने भी रिएक्शन दिया है। एकता कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट रीशेयर किया है जिसमें एक यूजर ने लिखा कि नागिन का ब्लू स्क्रीन मिस्टेक देखकर एकता मैम थाईलैंड से सीधे ऑफिस गईं। इस पोस्ट को रीशेयर करते हुए एकता कपूर ने कैप्शन में लिखा, "बिल्कुल।"

    Ekta Kapoor

    नागिन 7 कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट हो रहा है। ओटीटी पर यह जियो हॉटस्टार पर मौजूद है। इस शो में कनिका मान, प्रियंका सिंह चाहर, नमिक पॉल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

    यह भी पढ़ें- Anupamaa के मेकर्स को लगा तगड़ा झटका, एकता कपूर के लिए डबल सेलिब्रेशन; इस वीक टीवी TRP में हुई खूब उठा-पटक