Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nia Sharma Photos: निया के मराठी लुक ने फैंस के दिलों पर चलाई छुरियां, यूजर्स बोले- आपसे आंखें नहीं हट रहीं

    By Tanya AroraEdited By:
    Updated: Wed, 02 Nov 2022 05:17 PM (IST)

    Nia Sharma Photos निया शर्मा टेलीविजन की सबसे हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेसेज में से एक हैं लेकिन हाल ही में निया शर्मा ने अपने देसी फैशन से फैंस का दिल जीत ...और पढ़ें

    nia sharma look stunning and hot in latest photoshoot from jhalak dikkhla jaa. Photo Credit/Instagram
    nia sharma look stunning and hot in latest photoshoot from jhalak dikkhla jaa. Photo Credit/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Nia Sharma Photos: टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा छोटे परदे की शेरनी बन चुकी हैं। एक्ट्रेस इन दिनों कलर्स के डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' सीजन 10 में नजर आ रही हैं। जहां वह अपनी परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। हर हफ्ते निया कुछ ऐसा करती हैं, जो हर किसी को सरप्राइज कर देता है। जमाई राजा एक्ट्रेस अपने अभिनय के साथ-साथ अपने लुक्स और फैशन को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में निया शर्मा ने अपना एक ऐसा लुक शेयर किया, जिसे देखने के बाद उनके चाहने वाले एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे है।

    निया शर्मा के देसी अंदाज ने फैंस को किया इम्प्रेस

    निया शर्मा ने कुछ घंटे पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में निया शर्मा का बिलकुल देसी अवतार फैंस को देखने को मिल रहा है। फोटोज में एक्ट्रेस ने ग्रीन रंग की छोटी सी चोली पहनी हुई है, जिसके साथ उन्होंने पिंक रंग का लहंगा पहना हुआ है और साथ ही गुलाबी रंग का दुपट्टा भी उन्होंने कैरी किया है। अपने इस लुक के साथ निया ने आगे से अपने बालों को गुत्थ किया है और पीछे के बाल खुले छोड़े हुए हैं। इसी के साथ निया शर्मा ने हाथों में चूड़ियां, गले में हार, कानों में झुमके और नाक में नथ पहनी हुई है। इसी के साथ निया ने नाभि में कुछ ग्लिटर लगाया हुआ है, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है।

    निया शर्मा के मराठी लुक को देख घायल हुए फैंस

    निया शर्मा झलक दिखला जा के इस कॉस्टयूम में बेहद हॉट एंड ग्लैमरस लग रही हैं, जिसमें उनका परफेक्ट फिगर देखते ही बन रहा है। उन्होंने मराठी गेटअप में अपने स्टाइल का तड़का मारा है। निया कभी वैनिटी वैन की सीढ़ियों पर बैठकर अपनी कातिलाना अदाओं से फैंस के दिलों पर छुरियां चला रही हैं, तो कभी वह वैनिटी वैन का गेट पकड़कर पोज कर रही हैं। अपने इस कॉस्टयूम के साथ निया ने कैनवास शूज पहने हुए हैं कैनवास शूज पहने हुए हैं।

    निया शर्मा के देसी लुक को फैंस ने बताया दिवाली धमाका

    एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'दिवाली का पटाखा'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'बहुत ही खूबसूरत और आप बहुत ही प्यारी लग रही हैं'। अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं आपकी खूबसूरत आंखों पर से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहा हूं। आप बेहद क्यूट और प्यारी लग रही हैं। आपका आउटफिट भी बहुत ही प्यारा है'। कुछ घंटे पहले पोस्ट की गई निया शर्मा की इन फोटोज को अब तक 50 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Jhalak Dikhla ja 10: मां काली के रूप में टीवी की इस बहू को देख खड़े हुए लोगों के रोंगटे, पहचानना होगा मुश्किल

    यह भी पढ़ें: Jhalak Dikhhla Jaa 10: Lesbian होने की वजह से झेली थी मुश्किलें, अब वाइल्ड कार्ड बनकर आईं ये स्पोर्ट्स प्लेयर