यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Salman Khan के शो में अब फैंस को मिलेगा रहने का मौका, खुद एक्टर ने की Bigg Boss से अपील !
Bigg Boss 17 सलमान खान (Salman Khan) कई सालों से बिग बॉस को होस्ट कर रहे हैं। लोगों को एक्टर का होस्टिंग अंदाज काफी पसंद आता है। अब उनके शो को लेकर ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 अब अपने फिनाले की तरह बढ़ता नजर आ रहा है। खबरों की माने तो इस महीने के आखिर में शो का फिनाले होने जा रहा है। बीते दिनों शो से कई कंटेस्टेंट बाहर हुए। अब बड़ी तेजी से शो का खेल आगे बढ़ता नजर आ रहा है।
ऐसे में अब शो के फैंस को लेकर एक गुड न्यूज सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि शो खत्म होने के बाद दर्शकों को भी बिग बॉस के घर में रहने का मौका मिल सकता है। ऐसा की कुछ सलमान खान (Salman Khan) शो के मेकर्स से गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: टॉप 5 में हुई अभिषेक कुमार की एंट्री, डगमगाई अंकिता लोखंडे की कुर्सी, ट्रॉफी के करीब ये कंटेस्टेंट
फैंस को पसंद हैं बिग बॉस का 'घर'
पिछले कई सालों से बिग बॉस (Bigg Boss) टीवी पर प्रसारित हो रहा है। शो के 16 सीजन आ चुके हैं और 17वां सीजन अभी चल रहा है। हर सीजन में कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। फैंस सालों से इसे प्यार देते नजर आ रहे हैं। इस शो की सबसे खास बात होती है 'घर'।
इसे हर सीजन में बड़ी ही खूबसूरती से बनाया जाता है। ये सच है कि कई दर्शक तो बिग बॉस हाउस के लिए ही ये शो देखते हैं। देश भर में कई ऐसे फैंस हैं जो इस घर में आना चाहते हैं और अपना एक दिन यहां बिताने के लिए बेताब रहते हैं। अब लग रहा है कि बिग बॉस अपने फैंस की ये पुकार सुन ली है या यूं कहे की सुनने वाले हैं।
खबरें और भी
क्या बिग बॉस हाउस में होगी फैंस की एंट्री ?
दरअसल, हालिया एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) बिग बॉस से कहते नजर आए थे कि, "बिग बॉस मैंने सुना है कि आपके फैंस रिक्वेस्ट कर रहे हैं आपसे कि उन्हें भी एक मौका दिया जाए बिग बॉस के घर में रहने का।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में होगी तब्बू की एंट्री, शो में सलमान खान संग मिलकर मचाएंगी धमाल
Exciting news for #BiggBoss Fans. pic.twitter.com/ldKoaB5p0J
— The Khabri (@TheKhabriTweets) January 7, 2024
तो क्यों ना उन्हें भी इस आलीशान घर में रहने का एक्सपीरियंस दिया जाए? तो इस सीजन के घरवाले जब घर से बाहर जाएंगे। जाहिर तौर पर फिनाले के बाद...तब एक मौका इन फैंस को भी दे दीजिए, यहां पर आकर रहने का। "मुझे उम्मीद है कि बिग बॉस आप मेरी बात सुनेंगे और टालेंगे नहीं।"