यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 17: टॉप 5 में हुई अभिषेक कुमार की एंट्री, डगमगाई अंकिता लोखंडे की कुर्सी, ट्रॉफी के करीब ये कंटेस्टेंट
Bigg Boss 17 फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 17 ग्रैंड फिनाले के करीब है। शो खत्म होने से पहले काफी ट्विस्ट और टर्न दिखाए जा रहे हैं जिससे व्यूअर्स की इंट्रेस ...और पढ़ें

HighLights
- 'बिग बॉस 17' के मजबूत कंटेस्टेंट हैं अभिषेक कुमार
- टॉप 5 में अभिषेक ने बनाई जगह
- नजदीक है 'बिग बॉस 17' का ग्रैंड फिनाले
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बिग बॉस 17' में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। अभिषेक कुमार के एक्जिट ने फैंस का दिल तोड़ कर रख दिया। हालांकि, अब वह वापस आ चुके हैं और गेम रीस्टार्ट कर दिया है। अभिषेक की आते ही अंकिता लोखंडे से बहस हो गई। उन्होंने मुनव्वर फारुकी को भी नहीं बख्शा।
टॉप 5 में अभिषेक ने बनाई जगह
अभिषेक की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके बेघर होने पर फैंस ने समर्थ और ईशा के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया। यहां तक कि मेकर्स को भी नहीं छोड़ा। ये उनकी पॉपुलैरिटी का ही नतीजा है कि टॉप फाइव में अपनी जगह बना पाने में वो कामयाब रहे हैं।
ऑरमैक्स मीडिया ने बिग 'बॉस 17' के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जारी की है। पॉपुलैरिटी के अनुसार इसमें अभिषेक को पांचवा स्थान मिला है। ये लिस्ट एक तरह से टॉप 5 फाइनिल्ट का भी इशारा करती है, जिनका चेहरा 'बिग बॉस 17' के आखिरी एपिसोड में देखने को मिल सकता है।
तीसरे नंबर पर आई ये खिलाड़ी
अभिषेक से एक पायदान ऊपर हैं उन्हें बेघर करने का फैसला सुनाने वालीं अंकिता लोखंडे। वहीं, उनसे एक कदम आगे हैं प्रियंका चोपड़ा की कजिन मनारा चोपड़ा। बता दें कि मनारा और अंकिता की आपस में बिलकुल नहीं बनती। शो में दोनों बीच अक्सर तू तू-मैं मैं होते देखने को मिलती है।
खबरें और भी
Ormax Characters India Loves: Top 5 most popular #BiggBoss17 contestants (Dec 30-Jan 5) #OrmaxCIL@munawar0018, @jainvick, @memannara, @anky1912, @Abhishekkuma08 pic.twitter.com/HVYhce1ArO
— Ormax Media (@OrmaxMedia) January 6, 2024
ट्रॉफी ले जाएगा ये कंटेस्टेंट?
इस लिस्ट में हमेशा की तरह इस बार भी मुनव्वर फारुकी का नाम है। वह पिछले कई हफ्तों से नंबर वन की पोजिशन पर बने हुए हैं। ऐसे में उनके शो जीतने के चांसेज सबसे ज्यादा हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर विक्की जैन हैं, जो कि पिछली बार तीसरे नंबर पर थे। यानी इस बार पॉपुलैरिटी चार्ट में उन्हें फायदा हुआ है।