Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: शो में होगी अभिषेक कुमार की वापसी? एलिमिनेशन से टूटे उनके पिता ने ईशा-समर्थ के लिए कही ये बात

    Updated: Sat, 06 Jan 2024 10:26 AM (IST)

    Bigg Boss 17 इस बार बिग बॉस 17 में काफी कुछ अलग देखने को मिला। समर्थ और ईशा को कई बार अभिषेक से लड़ते झगड़ते देखा गया है। शो में तीनों के बीच काफी बवा ...और पढ़ें

    अभिषेक कुमार और अश्मिनी कुमार. फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम
    अभिषेक कुमार और अश्मिनी कुमार. फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 'बिग बॉस 17' से बाहर हुए अभिषेक कुमार
    2. सेलिब्रिटी और फैंस ने जताई फैसले पर नाराजगी
    3. वापसी को लेकर आई बड़ी अपडेट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में इस बार का एलिमिनेशन काफी चौंकाने वाला रहा। इस बार सलमान खान (Salman Khan) के शो से उस कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता दिखाया गया, जिसके जाने के बाद से सोशल मीडिया पर हल्ला मचा है। बिग बॉस हाउस से अभिषेक कुमार को बेघर कर दिया गया है।

    थप्पड़ मारने पर बुरे फंसे थे अभिषेक

    बीते दिनों समर्थ जुरेल को थप्पड़ मारने के बाद अभिषेक डेंजर जोन में आ गए थे। कैप्टन होने के नाते अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने उन्हें एविक्ट किए जाने का फैसला सुनाया था। हालांकि, अभिषेक की पॉप्युलैरिटी और शो के कंटेंट को देखते उन्हें लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है, जिसे सुन फैंस खुशी से फूले नहीं समाएंगे।

    शो में वापस आएंगे अभिषेक?

    'बिग बॉस 17' के मिड वीक एविक्शन ने सबको चौंका दिया। उनका एलिमिनेशन बहसबाजी में समर्थ को थप्पड़ मारने के कारण हुआ। वहीं, शो में बने रहने के लिए अभिषेक ने आखिरी दम तक बिग बॉस के सामने सिर झुका कर माफी मांगी और कहा कि उन्हें माफ किया जाए, वह शो से नहीं जाना चाहते। अभिषेक कुमार के एविक्शन की खबर ऑफिशियल भी ठीक से नहीं हुई कि अब उनकी वापसी की खबर सामने आई है।

    द खबरी सहित बिग बॉस के अपडेट्स देने वाले कई ट्विटर हैंडल ने दावा किया है कि अभिषेक का एविक्शन सिर्फ हाउसमेट्स को टेस्ट करना था। वह घर से बाहर हो गए हैं, लेकिन सेट से बाहर नहीं गए हैं। वीकेंड का वार की शूटिंग में उन्हें शूट करते भी देखा गया।

    खबरें और भी

    यहां हुई थी चूक

    ईशा और समर्थ लगातार अभिषेक को उनकी मेंटल हेल्थ को लेकर पोक कर रहे थे। समर्थ ने बार-बार उनकी मेंटल हेल्थ का मजाक बनाते हुए उनके मुंह में टिश्यू पेपर ठूस दिया। इसी पर आपा खोते हुए अभिषेक ने समर्थ को थप्पड़ मार दिया और इसी कारण से उन्हें बेघर कर दिया गया। अंकिता लोखंडे ने कैप्टेंसी के तहत ये फैसला लिया, जिसका कई सेलिब्रिटीज ने विरोध भी किया।

    अभिषेक के पिता ने सलमान से कही ये बात

    अभिषेक के एविक्शन की बात सामने आने पर उनके पिता अश्विनी कुमार ने वीडियो जारी कर मेकर्स और सलमान खान से एक अपील की। उन्होंने कहा कि हर कोई शो जीतने के लिए आया है। हर कोई एक-दूसरे को उकसाता है। लेकिन समर्थ और ईशा ने अभिषेक को जैसे उकसाया है, वैसा कोई नहीं करता। 

    वह आगे कहते हैं कि उनके बेटे के मानसिक स्वास्थ्य का मजाक बनाया जाता है। सबको पता है कि उसे फोबिया है, फिर भी उसके ऊपर कंबल डालना है, ये कहां सही है। उन्होंने सलमान खान से बेटे को शो में दोबारा लेने की गुजारिश की

    इन सितारों ने किया विरोध

    अंकिता के डिसिशन को किश्वर मर्चेंट, प्रिंस नरुला, कशिश ठाकुर सहित कई लोगों ने गलत बताया है। कशिश ने कहा कि अंकिता का गेम केवल सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करना, विक्की से झगड़ा करना और अभिषेक को पोक करना है। वहीं, किश्वर ने अभिषेक को बाकियों से दिल और एंटरटेनमेंट, दोनों मामलों में अच्छा बताया है।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Elimination: अभिषेक के बाद खत्म हुआ इस कंटेस्टेंट का भी सफर, फिनाले में पहुंचने से चूका