यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 17: अभिषेक ने पार की हदें, विक्की से अंकिता के लिए किया डबल मीनिंग कमेंट, कहा- 'तेरी बीवी को मैं...'
Bigg Boss 17 अभिषेक कुमार बिग बॉस 17 के स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट माने जाते हैं। अक्सर कंटेस्टेंट्स के साथ झगड़े को लेकर वह लाइमलाइट में रहते हैं। अभिषेक क ...और पढ़ें

HighLights
- अभिषेक और विक्की जैन के बीच हुआ झगड़ा
- समर्थ ने लगाई झगड़े में अभिषेक के खिलाफ चिंगारी
- अंकिता के लिए अभिषेक ने यूज किए भद्दे शब्द
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 में इन दिनों काफी कुछ ऐसा होते देखने को मिल रहा है, जो इस सीजन में पहले कभी नहीं हुआ। वीकेंड का वार में सलमान खान, आयशा खान को बुरी तरह लताड़ लगाते नजर आएंगे। इसके बाद उनकी हालत काफी खराब हो जाएगी और मेडिकल इमरजेंसी के चलते वह घर छोड़ देंगी। वहीं, अपकमिंग एपिसोड में व्यूअर्स को अभिषेक कुमार का अंकिता और विक्की से भयंकर झगड़ा होते देखने को मिलेगा। इन सबके बीच घर में नया बवाल होते देखने को मिलेगा।
विक्की और अभिषेक के बीच तू तू-मैं मैं
एक वीडियो सामने आया है, अभिषेक और विक्की का आपस में झगड़ा होते देखने को मिला। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को काफी कुछ कहा। तभी पीछे से समर्थ आते हैं, जो वहां खड़ी अंकिता को अभिषेक के बारे में कुछ ऐसा बताते हैं, जिसे सुन उनके पैरों तले जमीन खिसक जाती है। अभिषेक के मुंह से एक ऐसी बात निकल गई, जो उन्हें नहीं बोलनी चाहिए थी।
अंकिता के लिए बोले भद्दे शब्द
दरअसल, समर्थ, अंकिता से अभिषेक की ओर इशारा करते हुए कहते हैं कि इसने बोला है 'मैं विक्की की पत्नी को...।' इतना सुनते ही अंकिता का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। वह अभिषेक से बार-बार उसी शब्द को बोलते हुए लड़ती हैं। विक्की भी अभिषेक की बातों को सुन गुस्से में आ जाते हैं।
View this post on Instagram
गुस्से से लाल हुए फैंस
अंकिता के लिए अभिषेक के भद्दे कमेंट्स सुन फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। एक ने लिखा, 'बहुत घटिया है ये अभिषेक।' हालांकि, कुछ ने उनका सपोर्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा, 'अभिषेक ने उस वे में नहीं बोला है, जैसे घटिया चिंटू ने एक्सप्लेन किया है।' एक और यूजर ने लिखा, 'अगर ये लोग अभिषेक के बारे में बुरा भला कहते हैं, तब इतना रिएक्ट नहीं किया जाता।'
यह भी पढ़ें: Elli Avram ने आइस स्केटिंग से किया सबको हैरान, एक्ट्रेस का टैलेंट देख फटी रह गई फैंस की आंखें, वीडियो वायरल