Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जब बीच सड़क पर Paras Chhabra का भूतनी से हुआ सामना, दहल गया था एक्टर का दिल, डरावना अनुभव किया शेयर

    Updated: Mon, 22 Jul 2024 02:00 PM (GMT+05:30)

    जाने-माने अभिनेता पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) ने अपने पॉडकास्ट में एक डरावना अनुभव शेयर किया है। बिग बॉस फेम अभिनेता ने बताया है कि उनका सामना एक बार ...और पढ़ें

    पारस छाबड़ा ने भूतनी से जुड़ा अनुभव किया शेयर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    पारस छाबड़ा ने भूतनी से जुड़ा अनुभव किया शेयर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बिग बॉस 13 में नजर आ चुके पारस छाबड़ा
    2. पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में आईं आरती सिंह
    3. पारस ने बताया रोंगटे खड़े करने वाला अनुभव

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आपने फिल्मों और टीवी शोज में कई भूतों की कहानियां सुनी और देखी होंगी, लेकिन कई सेलिब्रिटीज भी रियल लाइफ में भूतों से सामना करने का दावा कर चुके हैं। हाल ही में, पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) ने अपने पॉडकास्ट में भूत से जुड़ा एक डरावना किस्सा शेयर किया है जो आपका भी दिल दहला सकती है।

    बिग बॉस सीजन 13 में नजर आ चुके पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट आबरा का डाबरा में टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह (Arti Singh) आईं। अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े किस्से शेयर करते-करते पारस ने अपने साथ हुए एक डरावने हादसे का जिक्र किया जिसने उन्हें अंदर से हिलाकर रख दिया था।

    बीच सड़क पर भूतनी से थर-थर कांपे पारस छाबड़ा

    पारस छाबड़ा ने आरती से बताया कि भूत से जुड़ा अनुभव शेयर किया। एक्टर ने कहा, "मैं लोनावला गया था। मेरे साथ दो दोस्त भी थे। मैं गाड़ी चला रहा था। हम ऊपर पहाड़ के आखिर तक चले गये और वहां से वापस आ रहे हैं। मेरे साथ दो लोग थे, उनको कुछ दिखा। उन्होंने कहा- गाड़ी रोक। मैंने कहा- क्या हो गया। मैंने गाड़ी रोक दी। मैंने पूछा क्या हुआ तो उन्होंने कहा- 'उसे जाने दे।' मैंने कहा- किसको जाने दे। मैंने पीछे कौन है तब उसने बताया कि भूत है।"

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा ने माहिरा शर्मा को लेकर किया शॉकिंग खुलासा, बताया क्यों किया है ब्रेकअप

    Paras Chhabra

    Photo Credit- Paras Chhabra Instagram

    पारस को शीशे से निहार रही थी भूतनी

    पारस छाबड़ा ने आगे कहा, "मेरी बॉडी एकदम ठंडी हो गई थी। अभी भी मेरे रोंगटे खड़े हो गये। हनुमान चालीसा पढ़ना शुरू हुआ, भूल गया। दिमाग में हनुमान चालीसा बसा हुआ था। उसने बोला कि चल-चल निकल गई। मैं पहाड़ के ऊपर इतनी तेज गाड़ी चला रहा। फिर मैंने गाड़ी रोक दी, वरना एक्सीडेंट हो जाएगा। उसने मुझे बताया कि अगर तूने गाड़ी थोड़ा आगे रोकता तो तू उस औरत को टक्कर मार देता। उसने कहा कि तूने गाड़ी जैसे ही रोकी है, वो तेरे शीशे के पास आई है, उसने यूं शीशे पर हाथ रखा है और तुझे झांका है।"

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Paras V Chhabraa (@paraschhabra)

    पारस छाबड़ा ने बताया कि जब कोई गाड़ी पर हाथ रखता है तो वो छप जाता है और जब उन्होंने गाड़ी का शीशा देखा तो वाकई किसी का हाथ छपा हुआ था। यह देख उनके रोंगटे खड़े हो गये थे। उन्होंने इस अनुभव को खतरनाक बताया। उन्होंने कहा कि इस हादसे के बाद से वह कभी लोनावला नहीं गये। पारस की बात सुन रहीं आरती भी डर गई थीं।

    पारस छाबड़ा ने पॉडकास्ट में जो बताया है, यह उनका निजी अनुभव है। जागरण इसकी सच्चाई को लेकर किसी तरह की पुष्टि नहीं करता।

    यह भी पढ़ें- Paras Chhabra Transformation: हैरान कर देगा पारस छाबड़ा का ट्रांसफॉर्मेशन, 25 किलो वजन घटाकर फ्लॉन्ट किए एब्स