Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pati Patni Aur Panga: हिना खान से लेकर सुदेश लहरी तक, शो के लिए इन सेलेब्स का नाम हुआ कंफर्म!

    Updated: Thu, 05 Jun 2025 08:07 PM (GMT+05:30)

    कलर्स टीवी के अपकमिंग रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा (Pati Patni Aur Panga) में पॉपुलर सेलिब्रिटी कपल नजर आएंगे। इस शो को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ...और पढ़ें

    पति पत्नी और पंगा में नजर आएंगे ये पॉपुलर कपल (Photo Credit- Instagram)
    पति पत्नी और पंगा में नजर आएंगे ये पॉपुलर कपल (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. कलर्स टीवी पर आएगा पति पत्नी और पंगा
    2. शो में शामिल होंगे पॉपुलर सेलिब्रिटी कपल्स
    3. हिना खान और रॉकी जायसवाल का नाम हुआ कंफर्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी पर रियलिटी शो को खूब पसंद किया जाता है। अब एक कपल रियलिटी शो कलर्स टीवी पर शुरू होने वाला है। इसका नाम पति पत्नी और पंगा है। इस शो की जानकारी सामने आने के बाद से टीवी के शौकीन इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस शो का कॉन्सेप्ट दिलचस्प है, जो दर्शकों को जोड़े रखने का वादा करता है। खैर, इसकी सबसे दिलचस्प बात है कि इसमें पॉपुलर सेलिब्रिटी कपल्स को शामिल किया जाएगा।

    पती पत्नी और पंगा के साथ हिना खान और उनके पति रॉकी जायसवाल का नाम भी जुड़ रहा है। आइए जानते हैं कि इस मोस्ट अवेटेड शो के लिए किन सेलेब्स का नाम फाइनल हो चुका है। साथ ही, जानते हैं कि शो के शुरू होने से जुड़ा क्या अपडेट सामने आया है।

    हिना खान और रॉकी जायसवाल

    4 जून को हिना खान ने अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी की। इसके बाद अब इस नवविवाहित जोड़े का नाम पति पत्नी और पंगा रियलिटी शो से जुड़ रहा है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सेलिब्रिटी शो के लिए कपल का नाम कंफर्म हो गया है। हाल ही में हिना खान को एक इवेंट में देखा गया और शादी से अगले ही दिन काम पर लौटने की वजह से वह सुर्खियों में आ गईं। खैर, फैंस इस अपकमिंग शो में दोनों को देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

    ये भी पढ़ें- Hina Khan शादी के एक दिन बाद काम पर लौटीं, एक्ट्रेस ने सिंपल लुक से जीत लोगों का दिल

    देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी 

    कलर्स टीवी के अपकमिंग रियलिटी शो में टीवी की सबसे पॉपुलर जोड़ी भी नजर आने वाली है। देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी पहले एक डांस रियलिटी शो में साथ नजर आ चुके हैं। अब कई सालों बाद दोनों एक बार फिर छोटे पर्दे पर पति पत्नी और पंगा से वापसी करने के लिए तैयार हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इन दोनों की जोड़ी शो में क्या धमाल मचाती है या नहीं।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    सुदेश लहरी और ममता लहरी

    लॉफ्टर शेफ सीजन 2 में अपने मजाकिया अंदाज के लिए सुदेश लहरी चर्चा में बने रहते हैं। इसके पहले सीजन में निया शर्मा के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। वहीं, शो के दूसरे सीजन में मनारा चोपड़ा के साथ उनकी जोड़ी बनी। अब पति पत्नी और पंगा में एक्टर अपनी वाइफ ममता लहरी के साथ एंट्री लेने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस कपल का नाम भी शो के लिए फाइनल हो चुका है। हालांकि, अभी इससे जुड़ी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

    ये भी पढ़ें- शादी के कुछ ही दिनों बाद इस शो में नजर आएंगे Hina Khan और रॉकी, अब दिखेगी रिश्ते की असली परीक्षा