Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BB OTT 3 से बेघर होने के बाद Payal Malik ने अरमान-कृतिका को दी सलाह, शिवानी कुमारी के लिए कही ये बड़ी बात

    Updated: Mon, 01 Jul 2024 02:31 PM (IST)

    बिग बॉस ओटीटी 3 में यूट्यूबर पायल मलिक का सफर खत्म हो गया है। एक हफ्ते में ही वह घर से बाहर आ गई हैं। रियलिटी शो से बाहर आने के बाद अब पायल ने एक इंटर ...और पढ़ें

    बिग बॉस ओटीटी 3 कंटेस्टेंट पायल मलिक (Photo Credit: Instagram)
    बिग बॉस ओटीटी 3 कंटेस्टेंट पायल मलिक (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर हुईं पायल मलिक
    2. बेघर होने के बाद शिवानी के लिए बोली ये बात
    3. अरमान-कृतिका को दिया पायल ने खास मैसेज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) को स्ट्रीम हुए एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है और अभी तक दो लोग घर से बेघर हो चुके हैं। सबसे पहले मिड वीक एलिमिनेशन में नीरज गोयत को बाहर किया गया और अब वीकेंड के वार पर पायल मलिक घर से बाहर आ गई हैं।

    इस शो में पायल ने अपने पति अरमान मलिक और सौतन कृतिका मलिक के साथ एंट्री ली थी। बिग बॉस में आने के बाद उनका अच्छा गेम देखने को मिला। कुछ लोगों के साथ उनकी दोस्ती हुई, तो वहीं शिवानी के साथ लड़ाई भी देखने को मिली।  अब घर से बाहर आने के बाद पायल ने कृतिका और अरमान के लिए एक स्पेशल मैसेज दिया है। साथ ही उन्होंने नैजी और शिवानी को लेकर भी बात की।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 से बेघर होते ही Payal Malik ने खोली एलिमिनेशन की पोल, कहा- मैं वोट्स की वजह से बाहर नहीं...

    फूट-फूट कर रोईं पायल

    बिग बॉस ओटीटी 3 के घर से बाहर आने के बाद पायल ने जियो सिनेमा को इंटरव्यू दिया है। इसमें वह अपनी एक हफ्ते की जर्नी को शेयर करते हुए नजर आ रही हैं। अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए पायल रोने लगी। पायल ने शेयर किया कि बिग बॉस में जाना हम तीनों का सपना था। मैंने पहली बार इतना बड़ा सेट देखा था। मेरा एक हफ्ते का सफर था और घर में सभी के साथ अच्छी बॉन्डिंग रही।

    Photo Credit: Payal Malik/Instagram

    शिवानी को लेकर कही ये बात

    इंटरव्यू में पायल ने अपनी लड़ाई के बारे में बात करते हुए कहा कि घर में मेरी किसी से लड़ाई नहीं हुई थी, बस शिवानी से एक बार हुई थी। शिवानी ने अरमान को भड़काने की भी कोशिश की, ताकि उनकी लड़ाई हो। शिवानी बीच में आग लगाने का काम करती हैं। मेरा मैसेज शिवानी के लिए यही है कि ये सब मत कर, चाल मत चल। सब यहां तुमसे ज्यादा चालाक है।

    खबरें और भी

    नैजी से है गिला-शिकवा

    पायल ने बताया कि उन्हें घर में नैजी से सिर्फ गिला-शिकवा है, क्योंकि उन्होंने पायल को नॉमिनेट किया था। पायल ने कहा कि उन्होंने घर में नैजी के लिए काफी कुछ किया है। अगर वो उन्हें नॉमिनेट नहीं करते, तो शायद वह घर से बाहर नहीं आतीं।

    अरमान-कृतिका को दिया ये मैसेज

    पायल ने अरमान के लिए कहा कि लोगों के बीच में मत जाओ, जो लड़ रहा है उसे लड़ने दो। वहीं, कृतिका के लिए मैसेज है कि वो जैसा खेल रही है वैसे ही खेलती रहे।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 Elimination: शो से बाहर हुआ ये 'मासूम' कंटेस्टेंट, फूटा फैंस का गुस्सा, बोले- 'बहुत गलत हुआ'