विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Disha Parmar Pregnancy: 'मॉम टू बी' दिशा परमार प्रेग्नेंसी में खुद को ऐसे रख रहीं फिट, फोटो शेयर कर दिखाई झलक

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Tue, 29 Aug 2023 06:51 PM (IST)

Disha Parmar Pregnancy टेलीविजन एक्ट्रेस दिशा परमार अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी एन्जॉय करने के साथ-साथ अपनी हेल्थ पर भी काफी ध्यान ...और पढ़ें

Disha Parmar प्रेग्नेंसी में ऐसे रख रहीं खुद को फिट। Photo-Instagram
Disha Parmar प्रेग्नेंसी में ऐसे रख रहीं खुद को फिट। Photo-Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Disha Parmar Pregnancy: छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री दिशा परमार (Disha Parmar) की जिंदगी बस कुछ ही दिनों में बदलने वाली है। वह और उनके पति राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) पहली बार माता-पिता बनने वाले हैं और दोनों बच्चे के स्वागत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

प्रेग्नेंसी में दिशा का फिटनेस मोड है ऑन

दिशा परमार यूं तो प्रेग्नेंसी के हर पल का आनंद ले रही हैं, लेकिन इस बीच वह अपनी फिटनेस पर भी पूरा ध्यान दे रही हैं। प्रेग्नेंसी के आखिरी फेज में दिशा एक्सरसाइज कर रही हैं। हाल ही में, दिशा ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। 

Photo Credit- Disha Parmar Instagram

फोटो में दिशा परमार योग करते हुए दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस अपने लिविंग रूम में ही एक्सरसाइज कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने पिंक लैगिंग्स के साथ लूज ब्लैक टी-शर्ट पहना है। तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'आज कल जिंदगी ऐसी है।'

दिशा परमार का बेबी शॉवर

दिशा परमार और राहुल वैद्य ने हाल ही में अपना बेबी शॉवर एन्जॉय किया। मुंबई के रेस्तरां में दिशा के लिए बेबी शॉवर सेरेमनी आयोजित की गई थी, जहां कपल के करीबी रिश्तेदार और फैमिली-फ्रेंड्स शामिल हुए थे। दिशा ने इस सेरेमनी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

View this post on Instagram

A post shared by Disha Parmar Vaidya (@dishaparmar)

तस्वीरों में दिशा और राहुल बेहद खुश दिखाई दे रहे थे। उन्होंने एक गेम भी खेला था, जहां राहुल को बेबी बंप के साथ देखा गया था। इस मौके पर दिशा ने लैवेंडर कलर की मिडी ड्रेस पहनी थी, जिसे एक्ट्रेस ने ग्लॉसी मेकअप से पूरा किया था। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ दिखाई दे रहा था। वहीं, राहुल कूल लुक में दिखाई दिए थे। 

दिशा परमार और राहुल वैद्य की लव स्टोरी

'बड़े अच्छे लगते हैं 2' फेम एक्ट्रेस दिशा परमार की सिंगर राहुल वैद्य से पहली मुलाकात एक म्यूजिक एल्बम की शूटिंग के दौरान हुई थी। इससे पहले भी दोनों की वर्चुअली बातचीत शुरू हो गई थी। दोनों ने साथ में म्यूजिक वीडियो किया और उनके बीच नजदीकियं बढ़ीं।

कई सालों तक गुपचुप डेटिंग के बाद राहुल वैद्य ने 'बिग बॉस 14' में दिशा को शादी के लिए प्रपोज किया था। हां बोलने के बाद दिशा और राहुल ने 16 जुलाई 2021 को शादी रचा ली थी।