Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मॉम टू बी' Rubina Dilaik डिलीवरी से पहले योग करती आईं नजर, अभिनेत्री का फिटनेस वीडियो हुआ वायरल

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Tue, 07 Nov 2023 04:52 PM (IST)

    Pregnant Rubina Dilaik Yoga अभिनेत्री रुबीना दिलैक जल्द ही मां बनने वाली हैं। अभिनेत्री प्रेग्नेंसी जर्नी को खूब एन्जॉय कर रही हैं लेकिन वह अपनी फिटने ...और पढ़ें

    प्रेग्नेंसी में योग के जरिए फिटनेस पर ध्यान दे रहीं रुबीना दिलैक (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
    प्रेग्नेंसी में योग के जरिए फिटनेस पर ध्यान दे रहीं रुबीना दिलैक (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rubina Dilaik Pregnancy: 'छोटी बहू' से घर-घर में मशहूर हुईं अभिनेत्री रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) अपनी जिंदगी में एक नन्ही सी जान का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री शादी के पांच साल बाद मां बनेंगी। प्रेग्नेंसी में भी अभिनेत्री फिटनेस को लेकर जरा भी ढील नहीं बरत रही हैं।

    प्रेग्नेंसी में रुबीना दिलैक ने किया योग

    रुबीना दिलैक अच्छे से जानती हैं कि उन्हें खुद को फिट कैसे रखना है। प्रेग्नेंसी फेज में भी रुबीना एक्सरसाइज मिस नहीं कर रही हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह योग करती हुई दिखाई दे रही हैं। योग एक्सपर्ट रुबीना को एक्सरसाइज करा रही हैं। ब्लैक लैगिंग्स और पिंक लूज टीशर्ट में अभिनेत्री बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

    रुबीना दिलैक ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "जिंदगी में सांस ले रही हूं।" अभिनेत्री का फिटनेस वीडियो देख फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'हार्टवर्किंग लेडी।' एक ने कहा, 'खुद को बहुत खूबसूरती से गले लगा रही हैं। आप पर गर्व है।' एक ने उनके प्रेग्नेंसी ग्लो को नोटिस किया। एक ने कहा, 'आप हमारे लिए एक इंस्पिरेशन हैं।'

    यह भी पढ़ें- Rubina Dilaik Pics: ब्लैक आउटफिट में रुबीना ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, प्रेग्नेंसी ग्लो देख फैंस हुए हैरान

    रुबीना दिलैक की मैटरनिटी फोटोज हुई थीं वायरल

    हाल ही में, रुबीना दिलैक ने अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ खूबसूरत मैटरनिटी फोटोज शेयर की थीं। तस्वीरों में अभिनेत्री व्हाइट कलर की रिवीलिंग ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई थीं। परी सी खूबसूरत रुबीना की इन फोटोज ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था। लोगों ने इसे खूब पसंद किया था। 

    खबरें और भी

    मालूम हो कि रुबीना दिलैक शादी के पांच साल बाद अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। साल 2018 में अभिनेत्री ने टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला के साथ हिमाचल प्रदेश की वादियों में शादी रचाई थी।

    यह भी पढ़ें- Rubina Dilaik: पति के साथ बेबीमून एन्जॉय कर रहीं 'मॉम टू बी' रुबीना दिलैक, छोटी सी ड्रेस में दिखाया बेबी बंप