Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rubina Dilaik: पति के साथ बेबीमून एन्जॉय कर रहीं 'मॉम टू बी' रुबीना दिलैक, छोटी सी ड्रेस में दिखाया बेबी बंप

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Tue, 19 Sep 2023 04:06 PM (IST)

    Rubina Dilaik Pregnancy टेलीविजन एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने जब से अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करने का कोई मौका नहीं गंवा रह ...और पढ़ें

    Rubina Dilaik के बेबीमून की फोटोज आईं सामने। Photo-Instagram
    Rubina Dilaik के बेबीमून की फोटोज आईं सामने। Photo-Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Rubina Dilaik Babymoon Photos: रुबीना दिलैक ने साल 2008 में सीरियल 'छोटी बहू' से छोटे पर्दे पर कदम रखा था। राधिका के किरदार में उन्होंने घर-घर में पहचान बनाई और टीवी की चहेती स्टार बन गई हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। 

    कुछ दिन पहले ही रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया था। अब एक्ट्रेस अपने पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के साथ बेबीमून एन्जॉय कर रही हैं। रुबीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी पर्सनल लाइफ की झलकियां दिखाती रहती हैं।

    यह भी पढ़ें- Rubina Dilaik: बेबीमून पर निकलीं प्रेग्नेंट रुबीना दिलैक, स्लिट ड्रेस में रनवे पर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

    रुबीना दिलैक के बेबीमून की फोटोज

    रुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबीमून की फोटोज शेयर की हैं। बीते दिन ही वह अपने बेबीमून के लिए रवाना हुई थीं और अब उन्होंने इसकी झलकियां भी दिखाई हैं। लेटेस्ट फोटोज में एक्ट्रेस फुल-ऑन मस्ती के मूड में हैं। उन्होंने पति अभिनव के साथ भी जमकर पोज दिए। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

    इस दौरान एक्ट्रेस का फैशन बिल्कुल भी कम नहीं हुआ। मॉम टू बी रुबीना दिलैक अपनी प्रेग्नेंसी में भी फैशन को ऑन-पॉइंट रख रही हैं। उन्होंने टाइट शॉर्ट ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। उन्होंने पोनीटेल के साथ गॉगल्स से खुद को स्टाइल किया। ओवरऑल लुक में रुबीना गजब ढा रही थीं। 

    पांच साल बाद मां बनेंगी रुबीना दिलैक

    रुबीना और अभिनव ने कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था और फिर हिमाचल की वादियों में साल 2018 में शादी रचा ली थी। पांच साल तक हैप्पी मैरिड लाइफ एन्जॉय करने के बाद कपल माता-पिता बनने जा रहा है। 16 सितंबर 2023 को दोनों ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। 34 साल की अभिनेत्री मां बनने को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं।

    खबरें और भी

    वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार रुबीना दिलैक को 'झलक दिखला जा 10' में देखा गया था। वहीं, अभिनव शुक्ला अपनी पत्नी रुबीना के साथ 'बिग बॉस 14' में नजर आए थे।

    यह भी पढ़ें- Rubina Dilaik Pregnancy: जब रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला के रिश्ते में आ गई थी दरार, अलग होने का बना लिया था मन