Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rubina Dilaik ने कन्फर्म की प्रेग्नेंसी, खास अंदाज में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर नन्हे मेहमान के आने की दी जानकारी

    Updated: Sat, 16 Sep 2023 12:56 PM (IST)

    Rubina Dilaik छोटे पर्दे की नामी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक की अच्छी संख्या में फैन फॉलोइंग है। फैंस उनकी और अभिनव शुक्ला की जोड़ी को पसंद करते हैं। एक्ट्र ...और पढ़ें

    File Photo of Abhinav Shukla and Rubina Dilaik
    File Photo of Abhinav Shukla and Rubina Dilaik

    HighLights

    1. रुबीनी दिलैक और अभिनव शुक्ला हैं टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने माने कपल
    2. फैंस के बीच फेमस है इनकी जोड़ूी
    3. रुबीना ने कन्फर्म की प्रेग्नेंसी

    नई दिल्ली, जेएनएन। 'छोटी बहू' फेम रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) पिछले काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने अभी तक इस बात को स्वीकार नहीं किया था। लेकिन अब उन्होंने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। रुबीना ने पति अभिनव शुक्ला के साथ एक यॉर्ट पर समंदर के बीच पोज देते हुए अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है।

    प्रेग्नेंट हैं रुबीना दिलैक

    छोटे पर्दे के कई सीरियल में काम कर नाम कमाने वालीं रुबीना की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है। अभिनव शुक्ला के साथ उनकी जोड़ी को पसंद किया जाता है। एक्ट्रेस पिछले कई दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं। अब इन खबरों की पुष्टि करते हुए एक्ट्रेस ने अलग अंदाज में अपने आने वाले मेहमान की जानकारी दी है।

    इस तरह शेयर की गुड न्यूज

    रुबीना ने कैप्शन लिखा, 'जब डेट करना शुरू किया तो वादा किया था कि दुनिया साथ में एक्सप्लोर करेंगे, फिर शादी हुई और अब हम एक परिवार के तौर पर ऐसा करेंगे। जल्द ही एक छोटे ट्रैवलर का स्वागत करने जा रहे हैं!'

    View this post on Instagram

    A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

    बता दें कि रुबीना पति अभिनव के साथ कैलिफॉर्निया में वैकेशन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने व्लॉग में वैकेशन पर जाने की जानकारी शेयर की थी। वहीं उन्होंने इन छुट्टियों की झलक अपने फैंस को दिखाई है। वहां से कुछ वीडियो सामने आने के बाद एक्ट्रेस इस बात का भी ध्यान रख रही थीं कि वह अपना बेबी बंप छिपा सकें। लेकिन वीडियो में उनका बढ़ता बंप नजर में आ ही गया था। इसलिए एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर पिछले कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थीं।

    खबरें और भी

    सीरियल 'छोटी बहू' से डेब्यू करने वालीं रुबीना दिलैक 'बिग बॉस 14' की विनर रह चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें: Jawan Worldwide Collection Day 9: 'जवान' 750 करोड़ से बस इतनी दूर , दुनियाभर में कर डाली इतनी कमाई