Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rubina Dilaik Pregnancy: जब रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला के रिश्ते में आ गई थी दरार, अलग होने का बना लिया था मन

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sat, 16 Sep 2023 11:41 PM (IST)

    Rubina Dilaik Pregnancy टेलीविजन एक्ट्रेस रुबीना दिलैक जल्द ही मां बनने वाली हैं। शादी के पांच साल रुबीना दिलैक और अभिनेता अभिनव शुक्ला पहले बच्चे का ...और पढ़ें

    जब अभिनव शुक्ला से अलग होने वाली थीं रुबीना दिलैक। Photo-Instagram
    जब अभिनव शुक्ला से अलग होने वाली थीं रुबीना दिलैक। Photo-Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Rubina Dilaik On Relationship With Abhinav Shukla: रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला छोटे पर्दे के सबसे चहीते कपल्स में से एक हैं। जल्द ही दोनों माता-पिता भी बनने वाले हैं। हाल ही में, रुबीना ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। 

    शादी के पांच साल बाद रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और अभिनव शुक्ला माता-पिता बनने वाले हैं। यूं तो रुबीना और अभिनव ने हमेशा अपनी केमिस्ट्री से कपल गोल्स दिया है, लेकिन कभी दोनों ने अलग होने का फैसला तक कर लिया था।

    यह भी पढ़ें- Rubina Dilaik ने कन्फर्म की प्रेग्नेंसी, खास अंदाज में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर नन्हे मेहमान के आने की दी जानकारी

    क्या अलग होने वाले थे रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला?

    रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला साथ में 'बिग बॉस 14' में आए थे। शो में उनका प्यार और लड़ाई ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। एक एपिसोड में रुबीना को अपनी जिंदगी से जुड़ा एक सीक्रेट शेयर करना था, उस वक्त 'छोटी बहू' एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि बिग बॉस से पहले रुबीना और अभिनव ने अलग होने का मन बना लिया था।

    रुबीना ने कहा था कि लॉकडाउन के दौरान उनके और अभिनव शुक्ला के बीच रिश्ते काफी बिगड़ गए थे। दोनों को एहसास हुआ कि वे अलग-अलग स्वभाव के लोग हैं। ऐसे में उनके बीच नहीं बन रही थी, लेकिन जब उन्हें बिग बॉस से ऑफर आया तो उन्होंने अपने रिश्ते को एक और चांस दिया और किस्मत की बात है कि बिग बॉस के घर में उनका रिश्ता और मजबूत हो गया।

    खबरें और भी

    मां बनने वाली हैं रुबीना दिलैक?

    बिग बॉस के बाद रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला शोबिज के बेस्ट कपल्स में शुमार हो गए हैं। इस वक्त वे सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि उनके घर में एक नन्हा मेहमान आने वाला है। रुबीना ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की। काफी समय से उनकी प्रेग्नेंसी की चर्चा हो रही थी। अब उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज शेयर कर इस पर मुहर भी लगा दी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

    बता दें कि रुबीना और अभिनव ने साल 2018 में एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए थे। अभिनव को पहली नजर में रुबीना से प्यार हो गया था। 

    यह भी पढ़ें- Rubina Dilaik: कार एक्सीडेंट के बाद सदमे में चली गई थीं रुबीना दिलैक, बताया- कैसा हुआ था खतरनाक हादसा?