विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss: बिग बॉस के घर में इन कंटेस्टेंट्स को मिले हमसफर, कुछ ने रचाई शादी तो कुछ हुए अलग

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Thu, 26 Oct 2023 06:46 PM (IST)Updated: Thu, 26 Oct 2023 10:20 PM (IST)

बिग बॉस एक ऐसा रियलिटी शो जिसमें दोस्ती दुश्मनी प्यार-मोहब्बत काफी कुछ देखने को मिलता है। इस शो में कई ...और पढ़ें

बिग बॉस के घर में बने कपल (Photo Credit: Instagram)
बिग बॉस के घर में बने कपल (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss: बॉलीवुड हो या फिर टेलीविजन यहां कई बार ऐसा देखा जाता है कि ऑन-स्क्रीन कपल अक्सर रियल लाइफ पार्टनर भी बने जाते हैं। बिग बॉस रियलिटी शो में कई ऐसे कंटेस्टेंट आते हैं, जिनकी दोस्ती और दुश्मनी शो के बाहर भी बरकरार रहती है।

इसके अलावा कई लव स्टोरी भी देखने को मिली, जिनकी शो के दौरान दोस्ती हुई और आज वो हमेशा-हमेशा के लिए साथ हैं। कई कपल रिलेशनशिप में हैं, तो कई कपल्स ऐसे भी हैं जिन्होंने शादी करके अपने खूबसूरत रिश्ते को एक नया मोड़ दिया है। इस लिस्ट में प्रिंस-युविका, किश्वर-सुयश, पवित्रा-एजाज, अली-जैस्मिन जैसे कई नाम शामिल हैं।

अली गोनी और जैस्मिन भसीन

अली गोनी और जैस्मिन भसीन एक दूसरे के अच्छे दोस्त थे। फिर दोनों को बिग बॉस शो के दौरान प्यार हुआ। अब दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अक्सर एक साथ स्पॉट होते हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: ट्रोलिंग के बीच अंकिता लोखंडे के सपोर्ट में उतरीं एकता कपूर, बताया सबसे प्रोफेशनल एक्ट्रेस

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा 'बिग बॉस 15' में दिखाई दिए थे। इसी शो में दोनों को प्यार हुआ। उनका प्यार अभी भी परवान चढ़ रहा है, जिसकी झलक हम उनके कई फोटोज और वीडियो में देखते हैं। अक्सर तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा को एक साथ देखा जाता है। फैंस को भी दोनों की केमिस्ट्री बेहद पसंद आती है। 

पवित्रा पुनिया और एजाज खान

इस लिस्ट में पवित्रा पुनिया और एजाज खान का नाम भी शामिल है। पवित्रा-एजाज 'बिग बॉस 14' के अनएक्सपेक्टेड कपल में से एक थे। शो के दौरान दोनों के बीच खूब लड़ाई देखने को मिली। यह एक ऐसी लव स्टोरी है, जो घर के बाहर मजबूत हो गई। सूत्रों के मुताबिक, दोनों काफी समय से शादी की प्लानिंग कर रहे हैं।

किश्वर मर्चेंट और सुयश राय

किश्वर मर्चेंट और सुयश राय की भी हैप्पी एंडिंग वाली लव स्टोरी में से एक रही है। किश्वर मर्चेंट और सुयश राय 'बिग बॉस 9' में एक साथ नजर आए। किश्वर और सुयश की लव स्टोरी हिट टीवी शो 'प्यार की ये एक कहानी' के सेट पर शुरू हुई और उन्होंने 2016 में शादी कर ली। आज दोनों एक दूजे के साथ काफी खुश हैं।

रोशेल राव और कीथ सिकेरा

सफल प्रेम कहानियों की बात करें, तो रोशेल राव और कीथ सिकेरा का भी नाम इस लिस्ट में शामिल होता है। सीजन 9 में बिग बॉस के घर में एंट्री करने से पहले वे डेटिंग भी कर रहे थे। बिग बॉस से पहले और उसके बाद दोनों का प्यार मजबूत रहा और दोनों साल 2018 में शादी के बंधन में बंध गए।

युविका चौधरी और प्रिंस नरूला

प्रिंस नरूला के लिए रियलिटी शो अच्छे रहे हैं। उन्होंने कई रियलिटी शो जीते हैं और सीजन 9 में बिग बॉस के घर में अपनी पत्नी युविका चौधरी से भी मुलाकात की। प्रिंस ने शो जीता और दोनों ने 2018 में शादी कर ली। बता दें, शो के दौरान ही प्रिंस ने युविका को प्रपोज किया था।

उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना

उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना की प्रेम कहानी टीवी रियलिटी शो की तरह गुंथी हुई है। उनकी मुलाकात 2014 में बिग बॉस के घर में हुई थी, उपेन ने नच बलिए के सेट पर प्रपोज किया और बाद में दोनों ने एमटीवी के लव स्कूल को जज किया, लेकिन दोनों के बीच बात नहीं बनी और 2016 में वे अलग हो गए। कुछ सालों बाद करिश्मा तन्ना ने वरुण बंगेरा संग सात फेरे लिए।

पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा

बिग बॉस की एक और जोड़ी जो समय की कसौटी पर खरी उतरी, पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा सीजन 11 के सेट पर मिले। हालांकि, दर्शकों ने सवाल किया कि क्या उनका रिश्ता सिर्फ शो के लिए है, लेकिन दोनों ने उन्हें गलत साबित कर दिया और अभी भी खुशी-खुशी क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

सारा खान और अली मर्चेंट

बिग बॉस के सेट पर सारा खान और अली मर्चेंट शादी के बंधन में बंधे। दोनों सीजन 4 में आने से पहले एक दूसरे को डेट कर रहे थे और नेशनल टेलीविजन पर शादी करने वाले पहले जोड़े बने। शो खत्म होने के दो महीने बाद ही वे अलग हो गए।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss: राहुल रॉय से मनवीर गुर्जर तक, बिग बॉस विनर रहने के बाद भी नहीं मिली सफलता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।