Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अंकित गुप्ता यूं ही नहीं Priyanka Chahar Choudhary के दीवाने! इन तस्वीरों से होश उड़ाती हैं ये हसीना

    Updated: Sun, 12 May 2024 10:09 PM (IST)

    टेलीविजन इंडस्ट्री की ग्लैमरस एक्ट्रेस Priyanka Chahar Choudhary सोशल मीडिया पर भी फेमस हैं। उनकी तस्वीरें जबरदस्त तरीके से लोगों के बीच वायरल होती है ...और पढ़ें

    एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. प्रियंका चाहर चौधरी हैं पॉपुलर एक्ट्रेस
    2. 'बिग बॉस 16' के बाद बढ़ी पॉपुलैरिटी
    3. सोशल मीडिया पर भी पॉपुलर हैं प्रियंका

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बिग बॉस 16' से घर-घर में फेमस हुईं प्रियंका चाहर चौधरी अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपने शो को लेकर, तो कभी फोटोज की वजह से, प्रियंका कातिलाना अदाओं से सुर्खियों में बने रहना बखूबी जानती हैं।

    प्रियंका चाहर चौधरी टीवी इंडस्ट्री का फेमस चेहरा अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) को डेट करने को लेकर चर्चा में हैं। 'बिग बॉस 16' से ही इनके रिलेशन की खबरों से चर्चाओं का बाजार गर्म था। इन दिनों एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन किसी प्रोजेक्ट या रिलेशन को लेकर नहीं, बल्कि ग्लैमरस फोटोज की वजह से। प्रियंका चाहर चौधरी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं।

    मल्टीकलर ड्रेस में दिखाया जलवा

    प्रियंका चाहर चौधरी अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ खूबसूरती में भी आगे हैं। फिट एंड ब्यूटिफुल प्रियंका को फैंस उनके बेबाक अंदाज के लिए भी पसंद करते हैं। प्रियंका के सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर पोज और आउटफिट में उनकी तस्वीरें हैं। इस मल्टीकलर मिनी स्कर्ट और जैकेट में प्रियंका काफी गॉर्जियस लग रही हैं। इसके साथ पेयरिंग में ब्लैक बिकिनी टॉप उन पर काफी जंच रहा है।

    बिकिनी में भी किलर लुक

    लेपर्ड प्रिंट पर्पल बिकिनी में प्रियंका का ये लुक एक बार में ही होश उड़ाने के लिए काफी है। इस फोटो पर फैंस ने एक्ट्रेस की फिजीक की काफी तारीफ की है। स्लिम बॉडी में प्रियंका का ये लुक देखने लायक है।

    खबरें और भी

    ब्लैक ब्यूटी बनकर भी छाईं प्रियंका

    27 वर्षीय प्रियंका चाहर चौधरी लाइमलाइट में बने रहना खूब जानती हैं। बिकिनी में कहर ढाने के बाद 'उडारियां' एक्ट्रेस ने ब्लैक बिकिनी में ऐसी तस्वीरें शेयर कीं कि देखने वाले देखते ही रह गए। उनके हुस्न की अदाएं देखने लायक हैं।

    इन तस्वीरों से भी चुराया दिल

    पिंक बैकलेस ड्रेस में प्रियंका भी प्रियंका बखूबी अपना स्टाइल स्टेटमेंट फ्लॉन्ट कर रही हैं। खुले बाल, पिंक शेड लिपस्टिक और ग्लैमरस मेकअप में प्रियंका बला की खूबसूरत लग रही हैं।

    प्रियंका चाहर चौधरी के टीवी शो

    प्रियंका 'उडारियां' और 'गठबंधन' जैसे शो में काम कर चुकी हैं। 'उडारियां' उनका पॉपुलर शो है। इस सीरियल में उन्होंने अंकित गुप्ता के साथ काम किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस की झोली में कुछ म्यूजिक एल्बम भी हैं।

    यह भी पढ़ें: फिल्म में 'सीता' बनने वालीं Anjali Arora की ये फोटोज देख उड़ जाएंगे होश, पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा लुक