Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चाहत पांडे से नजदीकियों पर Rajat Dalal ने तोड़ी चुप्पी, दोस्त Elivish Yadav को बताया दिल का हाल

    Updated: Thu, 30 Jan 2025 04:30 PM (IST)

    रजत दलाल (Rajat Dalal) बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के बाद भी चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में वह अपने दोस्त एल्विश यादव (Elvish Yadav) के पॉडकास्ट में ...और पढ़ें

    रजत दलाल ने चाहत पांडे के बारे में की बात (Photo Credit- Instagram)
    रजत दलाल ने चाहत पांडे के बारे में की बात (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. रजत दलाल को एल्विश यादव के पॉडकास्ट में देखा गया
    2. इस दौरान उन्होंने बिग बॉस 18 के बारे में बात की
    3. रजत ने चाहत के साथ रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 18 का जिक्र होते ही कुछ कंटेस्टेंट्स का नाम सबसे पहले याद आता है। इसमें चाहत पांडे और रजत दलाल का नाम भी शामिल है। रजत को बिग बॉस की ट्रॉफी का हकदार भी माना जा रहा था, लेकिन सलमान खान के शो के 18वें सीजन को एक्टर करणवीर मेहरा ने जीता। विनर के नाम पर बहस अभी तक चलती है, क्योंकि वोटिंग ट्रेंड में विवियन डीसेना और रजत दलाल (Rajat Dalal) के बीच टक्कर देखने को मिली थी। अब रजत अपने दोस्त एल्विश यादव (Elvish Yadav) के पॉडकास्ट में नजर आए।

    बिग बॉस हाउस के अंदर रजत और चाहत के बीच अलग बॉन्डिंग देखने को मिली थी। चाहत के साथ उनकी बातचीत को फैंस ने खूब पसंद किया। दोनों के बीच झगड़े से लेकर हंसी-मजाक खूब देखने को मिला। बिग बॉस 18 खत्म होने के बाद भी दोनों के नाम का हैशटेग सोशल मीडिया पर ट्रेंड में रहा। अब फाइनली रजत ने खुद एक्ट्रेस चाहत पांडे के साथ अपने रिश्ते पर रिएक्शन दिया है। 

    करणवीर की जीत से हैरान हुए रजत दलाल

    करणवीर की जीत से रजत हैरान जरूर हैं। इस बात का अंदाजा उनके जवाब से मिलता है। एल्विश ने पॉडकास्ट में सवाल किया कि विवियन डीसेना को एमसी स्टेन और मुनव्वर फारुकी जैसे लोग सपोर्ट कर रहे थे। वहीं, रजत को हम और हमारी टीम। लेकिन, करणवीर को किसका समर्थन मिला? इसके जवाब में उन्होंने बेबाकी के साथ कहा, करणवीर को सॉफ्टवेयर ने सपोर्ट किया है। 

    ये भी पढ़ें- 'लोग ऐसी लड़कियों से शादी...' Rajat Dalal ने उड़ाया Eisha Singh का मजाक, यूजर्स बोले - 'बहन कहता था'

    चाहत पांडे के साथ नाम जुड़ने पर क्या बोले रजत?

    एल्विश ने सवाल किया कि चाहत पांडे (Chahat Pandey) आपको कैसे लगती हैं? यह सवाल सुनते ही रजत जवाब देते हैं कि भाई हाथ जोड़कर सभी से निवेदन है, चाहत वाली चीज को प्लीज राहत दे दो। बता दें कि चाहत के नाम के साथ उनका नाम मिलाकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने #RaHat ट्रेंड करवाया था। हालांकि, रजत ने साफ कर दिया है कि वह किसी तरह के रिश्ते में उनके साथ नहीं है। बीबी हाउस के अंदर भी उन्होंने इस बात को स्वीकार किया था कि घर के बाहर उनका किसी के साथ मजबूत रिश्ता है।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    रजत दलाल ने दिग्विजय राठी के बारे में भी बताया कि उन्होंने शो के अंदर आकर अपनी इज्जत को डुबो दिया है। वह बहुत मजबूत किरदार के तौर पर शो के अंदर आया था, लेकिन बिग बॉस के अंदर कुछ खास करने में कामयाब नहीं हो पाया। 

    ये भी पढ़ें- Rajat Dalal बने Bigg Boss की आवाज विजय विक्रम सिंह के लिए सिरदर्द? नरेटर को मिलीं धमकियां-गालियां, जानें वजह?