विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajeev sen ने एक्स-वाइफ चारू को वेब सीरीज में ऑफर किया रोल, बेटी के साथ मनाया फादर्स डे

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Mon, 19 Jun 2023 06:42 PM (IST)

Rajeev Sen Role To Charu Asopa राजीव सेन और चारू असोपा का हाल ही में तलाक हुआ है। अब दोनों ...और पढ़ें

Rajeev Sen Role To Charu Asopa, Rajeev Sen, Charu Asopa
Rajeev Sen Role To Charu Asopa, Rajeev Sen, Charu Asopa

नई दिल्ली, जेएनएन। Rajeev Sen Role To Charu Asopa: सुष्मिता सेन के भाई और चारू असोपा के एक्स-हसबैंड राजीव सेन ने अपनी एक्स-वाइफ को एक शो में रोल ऑफर करने की बात कही है। उन्होंने अपने लिखे ब्लॉग में चारू के बारे में बात की है और उन्हें एक अच्छी एक्ट्रेस भी कहा हैं। साथ ही, राजीव सेन ने बेटी के साथ फादर्स डे सेलिब्रेट करने की भी जानकारी दी है।

चारू असोपा के एक्स-हसबैंड राजीव सेन ने तलाक क्यों लिया है?

दोनों ने हाल ही में अलग होने का फैसला लेकर तलाक ले लिया है। दोनों अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। इस बीच राजीव ने बेटी जियाना के साथ फादर्स डे मनाया था और अब चारू को अपने नए प्रोजेक्ट में रोल भी ऑफर किया है। चारू असोपा और राजीव सेन की जोड़ी काफी पसंद की जाती थी।

राजीव सेन ने फादर्स डे कहां सेलिब्रेट किया है?

राजीव सेन फादर्स डे सेलिब्रेट करने अपनी एक्स-वाइफ के घर पहुंचे थे। वहां उन्होंने अपनी बेटी के साथ मिलकर केक भी काटा था। दोनों एक्स-कपल ने इस खास मौके पर ब्लॉग शेयर किया है। इसमें दोनों खुश है और साथ में सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं।

राजीव सेन ने किसके साथ मनाया फादर्स डे?

राजीव सेन का बेटी जियाना के साथ यह पहला फादर्स डे था क्योंकि पिछली बार वह कहीं और थे। बेटी के साथ राजीव खूब मस्ती करते भी नजर आए। वे जियाना को शॉपिंग पर भी लेकर गए थे और दोनों ने साथ मिलकर केक भी कट किया। केक पर चारू ने लिखवाया - मेरी बेटी के पापा को… हैप्पी फादर्स डे।" राजीव सेन ने जानकारी दी है कि उन्हें केक बेहद पसंद आया है।   

राजीव सेन ने चारू असोपा को क्या वेब सीरीज में ऑफर किया है रोल?  

ब्लॉग में राजीव सेन ने बताया है कि वह अपनी सीरीज के लिए काफी  एक्साइटेड हैं और वह चारू को अपने नए प्रोजेक्ट के लिए कास्ट करना चाहते हैं। एक्टर ने यह भी बताया कि वह चाहते हैं कि चारू उनके अपोजिट काम करें। राजीव ने कहा कि उन्हें इस वेब सीरीज के लिए अच्छे एक्टर्स की जरूरत है, और चारू असोपा काफी अच्छी कलाकार हैं।