Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram Kapoor Buys New Ferrari Car: राम कपूर ने खरीदी नई लग्जरी फरारी कार, जानें कीमत

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Fri, 25 Nov 2022 05:29 PM (IST)

    राम कपूर लग्जरी कारों के बेहद शौकीन हैं। उनके पास ब्लू कलर की पोर्श 911 करेरा एस भी है जिसकी कीमत तकरीबन 1.84 करोड़ रुपए रही है। इसके अलावा उनके पास म ...और पढ़ें

    Photo Credit : Ram Kapoor Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Ram Kapoor Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ram Kapoor Buys New Red Luxurious Ferrari Car: छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी शानदार एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाले एक्टर राम कपूर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। राम अपने एक्टिंग करियर में कई हिट टीवी शोज और फिल्मों में नजर आए हैं। अगर आप राम के फैन है तो ये बात जरूर जानते होंगे कि वो लग्जरी गाड़ियों के काफी शौकीन हैं। उनके पार गाड़ियों को अच्छा खासा कलेक्शन है। इसी बीच उन्होंने अपनी कारों के कलेक्शन में एक नई भारी कार फरारी शामिल कर लिया है। आइए जानते हैं इस शानदार और लग्जरी गाड़ी की कीमत...

    इतने करोड़ की है कार

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राम कपूर की नई कार फरारी के टॉप थ्री मॉडल हैं जिनकी कीमत 3.50 करोड़ से लेकर 7.50 करोड़ के बीच बताई जा रही है। इसकी टॉप स्पीड तकरीबन 320 किलोमीटर प्रति घंटा है। राम के फरारी कार की तस्वीर फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फोटो में राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी चमचमाती नई लाल रंग की फरारी के साथ पोज देते हुए हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    तस्वीर पर आया पत्नी का रिएक्शन

    इस तस्वीर के साथ ही लिखा है, 'एक खूबसूरत पत्नी और उनकी ड्रीम कार...लकी राम।' विरल के इस पोस्ट पर राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, 'हाहाहा विरल भयानी आप बहुत प्यारे हो।' इस पोस्ट पर लगातार फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं। हर कोई इस पर कमेंट कर राम को बधाई दे रहा है।

    राम कपूर का वर्कफ्रंट

    राम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘दिल की बातें दिल ही जानें’, ‘कसम से’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ सहित कई अन्य टीवी शोज में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, ‘शादी के साइड इफेक्ट्स’, ‘कार्तिक कॉलिंग कार्तिक’ और ‘बार-बार देखो’ जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं  पिछली बार राम बेव सीरीज 'अभय 2' और 'ए सूटेबल बॉय' में नजर आए थे। आने वाले दिनों में वह थ्रिलर फिल्म 'नियत' में दिखने वाले हैं। इसके अलावा वो कई टीवी शोज में नजर आ चुके हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Dipika Kakar Video: मदद करने वाले शख्स को दीपिका कक्कड़ ने दिखाई आंखें, ट्रोल्स बोले- इतना घमंड अच्छा नहीं

    यह भी पढ़ें: Fatima Sana Shaikh: आमिर खान के दामाद नूपुर संग झूम कर नाचीं फातिमा सना शेख, देखती रह गईं बेटी आइरा खान