Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram Mandir Pran Pratishtha के बीच याद आये 'रामायण' के ये कलाकार, नहीं देख पाये भगवान राम का भव्य मंदिर

    Updated: Sun, 21 Jan 2024 07:02 PM (IST)

    Ayodhya Ram Mandir 22 जनवरी 2024 को सालों का इंतजार खत्म हो जाएगा। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा आयोजित की गई है। इस कार्यक्रम में रामानंद ...और पढ़ें

    राम मंदिर नहीं देख पाएंगे रामायण के ये कलाकार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    राम मंदिर नहीं देख पाएंगे रामायण के ये कलाकार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना वैसे तो हर राम भक्त के लिए विशेष है, मगर उन कलाकारों के लिए राम मंदिर का बनना सबसे महत्वपूर्ण है, जिन्होंने अपने करियर में कभी ना कभी भगवान राम या उनकी कथा से जुड़े किरदार निभाये हैं। इन कलाकारों को दर्शकों ने खूब सम्मान दिया। 

    इनमें सबसे लोकप्रिय रामायण के कलाकार हैं। रामानंद सागर निर्देशित 'रामायण' में राम (अरुण गोविल), सीता (दीपिका चिखलिया) और लक्ष्मण (सुनील लहरी) 22 जनवरी को हो रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने अयोध्या पहुंच चुके हैं, मगर कुछ कलाकार ऐसे हैं, जिन्हें सौभाग्य नहीं मिल पाया। 'रामायण' (Ramayan) के इन कलाकारों को भव्य राम मंदिर देखने का सपना, सिर्फ सपना ही रह गया।

    दारा सिंह (Dara Singh- Hanuman)

    'रामायण' सीरियल में हनुमान का किरदार अभिनेता दारा सिंह ने निभाया था। अगर आज वह जिंदा होते तो अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना से बहुत खुश होते, लेकिन बद्किस्मती से उन्हें यह मौका नहीं मिल पाया। दारा सिंह साल 2012 में इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।

    Dara Singh

    यह भी पढ़ें- Ram Mandir Consecration: 'हे भारत के राम, पधारो अपने धाम', प्राण प्रतिष्ठा के लिए 'राम एंथम' तैयार, खुशी से झूमे फैंस

    संजय जोग (Sanjay Jog- Bharat)

    जाने-माने अभिनेता संजय जोग ने 'रामायण' में भगवान राम के भाई भरत की भूमिका निभाई थी। साल 1995 में लिवर फेल के कारण संजय का निधन हो गया था।

    Sanjay Jog

    अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi- Ravan)

    अरविंद त्रिवेदी को 'रामायण' में रावण की भूमिका के लिए जाना जाता है। भले ही सीरियल में वह भगवान राम के दुश्मन थे, लेकिन असल जिंदगी में वह भी भगवान राम का अयोध्या में मंदिर देखने के लिए तरस रहे थे। हालांकि, साल 2021 में हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया था। 

    खबरें और भी

    Arvind Trivedi As Ravan

    विजय अरोड़ा (Vijay Arora- Meghnad)

    यूं तो विजय अरोड़ा ने कई फिल्मों में रंग जमाया, लेकिन उन्हें असली पहचान टीवी सीरियल 'रामायण' से मिली। वह सीरियल में रावण के बेटे मेघनाद के किरदार में नजर आए थे। वह भी राम मंदिर नहीं देख पाएंगे। साल 2007 में उन्होंने आखिरी सांस ली थी।

    Vinod Arora

    मुकेश रावल (Mukesh Rawal- Vibhishan)

    विभीषण जो भगवान राम के लिए अपने सगे भाई रावण के खिलाफ चले गए थे। 'रामायण' सीरियल में विभीषण का किरदार अभिनेता मुकेश रावल ने निभाया था। वह भी अयोध्या में भगवान राम को विराजमान होते नहीं देख पाएंगे। साल 2016 में मुकेश का निधन हो गया था।

    Mukesh Rawal

    मूलराज राजदा (Mulraj Rajda- Janak)

    अभिनेता मूलराज राजदा ने 'रामायण' में मिथिल नरेश जनक क भूमिका निभाई थी, जो माता सीता के पिता थे। साल 2012 में मूलराज का निधन हो गया था। 

    Mulraj Rajda

    जयश्री गड़कर (Jaishree Gadkar- Kaushalya)

    'रामायण' में भगवान राम की माता कौशल्या की भूमिका सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा जयश्री गडकर ने निभाया था। साल 2008 में उनका निधन हो गया था। 

    Jaishree gadkar

    ललिता पवार (Lalita Pawar- Manthara)

    'रामायण' में मंथरा का किरदार अभिनेत्री ललिता पवार ने निभाया था। एक्ट्रेस को मंथरा के किरदार से खूब पॉपुलैरिटी मिली थी। साल 1998 में उनका निधन हो गया था।

    Lalita Pawar as Manthara

    श्याम सुंदर कलानी (Shyam Sundar Kalani- Sugriv)

    पौराणिक सीरियल 'रामायण' में सुग्रीव और बाली का किरदार निभाने वाले श्याम सुंदर भी इस दुनिया में नहीं हैं। साल 2020 में उनका निधन हो गया था।

    Sugriv

    यह भी पढ़ें- Ram Mandir Consecration: जब 'लक्ष्मण' को इस हालत में मिली थी भगवान राम की मूर्ति, देखते ही हो गए थे आगबबूला