यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ram Mandir Consecration: जब 'लक्ष्मण' को इस हालत में मिली थी भगवान राम की मूर्ति, देखते ही हो गए थे आगबबूला
Ram Mandir Consecration कुछ ही दिनों में वो पल आएगा जिसका करोड़ों देशवासियों को इंतजार है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या नगरी सज चुकी है। इ ...और पढ़ें

HighLights
- 22 जनवरी को है राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम
- अयोध्या पहुंचे सुनील लहरी
- रामायण के लक्ष्मण ने बताया किस हालत में मिली थी उन्हें भगवान राम की मूर्ति
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ram Mandir Consecration: रामानंद सागर की 'रामायण' में लक्ष्मण जी का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुए सुनील लहरी (Sunil Lehri) बहुत जल्द उस ऐतिहासिल पल के साक्षी बनेंगे, जिसका पूरे देश को इंतजार है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Consecration) की जाएगी। इस ऐतिहासिक मोमेंट को लाइव देखने के लिए वह अयोध्या पहुंच चुके हैं। यहां आने के बाद उन्होंने कई वीडियो शेयर किए हैं। फैंस उनके सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये अयोध्या के कुछ मनोरंजक दृश्यों का मजा ले रहे हैं।
प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या में सुनील
सुनील लहरी आज भी फैंस के बीच 'हनुमान' के किरदार में पहचाने जाते हैं। फैंस इस कैरेक्टर को प्ले करने के लिए आज भी उनका उतनी ही श्रद्धा से सम्मान करते हैं। सुनील लहरी करीब तीन दशक बाद अयोध्या आए हैं। इस दौरान यहां उन्हें काफी कुछ बदला दिखा। उन्होंने राम नगरी में प्राण प्रतिष्ठा के माहौल सहित कई चीजों पर बात की।
टेंट में रखी थी भगवान राम की मूर्ति
सुनील लहरी ने कहा कि जब वह तीन दशक पहले अयोध्या आए थे, तब उन्होंने भगवान राम की मूर्ति टेंट में देखी थी। यह देख उन्हें बहुत बुरा लगा था। तब उन्होंने अपने आप से कहा, ''इस जगह को देखो, यहीं पर भगवान राम का जन्म हुआ था और अब उन्हें ऐसी जगह पर रखा गया है। यह बहुत गलत था लेकिन अब सही दिशा में न्याय हो रहा है।''
इंडिया के लिए होगा एतिहासिक दिन
सुनील लहरी ने कहा कि 22 जनवरी का दिन इंडिया के लिए एतिहासिक दिन होगा, जिसके लिए करीब 500 वर्षों तक लड़ाई जारी रही। इसके पीछे बहुत सारी मेहनत, त्याग और लगन है, जिसका परिणाम 22 जनवरी को देखने को मिलेगा।
खबरें और भी
लक्ष्मण के किरदार पर कही ये बात
एक्टर ने कहा कि लक्ष्मण ऐसा किरदार है, जो कभी गलत का सपोर्ट नहीं करता। वह हमेशा भगवान राम की छाया थे। राम मूल रूप से शांत और बहुत धैर्यवान थे और लक्ष्मण इसके विपरीत। राम और लक्ष्मण इंसान के दो स्वभाव हैं। आपको कहीं-कहीं राम बनना होगा और कहीं-कहीं लक्ष्मण बनना होगा।