Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भगवान राम की अनसुनी कहानियों पर रामानंद सागर के बेटे ला रहे नया शो, पहले से अलग होगी प्रेम सागर की 'रामायण'

    Updated: Mon, 26 Feb 2024 01:09 PM (IST)

    रामानंद सागर की रामायण का जादू आज भी कायम है। इसमें भगवान राम माता सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर्स को लोग आज भी भूले नहीं हैं। वहीं अब र ...और पढ़ें

    भगवान राम और लक्ष्मण के रोल में अरुण गोविल और सुनील लहरी (बाएं) और प्रेम सागर (दाएं)
    भगवान राम और लक्ष्मण के रोल में अरुण गोविल और सुनील लहरी (बाएं) और प्रेम सागर (दाएं)

    HighLights

    1. प्रेम सागर लेकर आ रहे नई 'रामायण'
    2. पिता रामानंद सागर की 'रामायण' से अलग होगा शो
    3. 'राम' के रोल पर बोले प्रेम सागर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामानंद सागर की 'रामायण' एक ऐसा कल्ट शो है, जिसका मुकाबला क्रिएटिविटी के मामले में आज तक कोई नहीं कर सका है। पौराणिक कथाओं पर आधारित कई शो आए और गए, लेकिन कोई भी रामानंद सागर की 'रामायण' का बाल भी बांका नहीं कर सका। इसमें भगवान राम और माता सीता का रोल प्ले करने वालों को आज भी लोग भगवान का दर्जा देते हैं। अब पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे प्रेम सागर नया 'रामायण' लेकर आ रहे हैं।

    प्रेम सागर लेकर आ रहे 'रामायण'

    प्रेम सागर की 'रामायण' रामानंंद सागर की 'रामायण' से काफी अलग होगा। इसमें कई ऐसी बातें भी बताई जाएंगी, जिसके बारे में कम ही लोगों को पता हो। ये बात प्रेम सागर ने ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताई है। उन्होंने बताया कि वह रामायण पर सीरियल लाना चाह रहे हैं और यह उनके पिता की 'रामायण' से बिलकुल अलग होगा। 

    कम चर्चित किस्सों को अपने शो में बताएंगे प्रेम सागर

    प्रेम ने कहा- हम रामायण अलग तरीके से बना सकते हैं। रामायण को सीता के प्वॉइंट ऑफ व्यू से बनाया जा सकता है, हनुमान के प्वाइंट ऑफ व्यू से रखा जा सकता है या फिर श्रीराम के सबसे बड़े भक्त कागभुषुंडी की नजर से बनाया जा सकता है। हम वही प्लान कर रहे हैं। आधा कौआ और आधा इंसान बनाना चैलेंजिंग होगा। हम अलग तरह की रामायण की प्लानिंग कर रहे हैं। जैसे जब रावण मरा था, तब शूर्पणखा ने तांडव किया था। भाई के मरने पर खुश भी हुई थी। कम ही लोग जानते हैं कि रावण ने शूर्पणखा के पति को मारा था।

    गानों में बताई जाएगी श्रीराम की भव्यता

    प्रेम सागर ने बताया कि इस शो के लिए दो गाने लिखे गए हैं। इसमें श्रीराम के गुणों का गुणगान होगा। उनका अपने कर्तव्यों का पालन करना सहित उनसे जुड़ी कई अनकही बातों को बताया जाएगा।

    खबरें और भी

    नए राम की तलाश जारी

    अरुण गोविल (Arun Govil) इस रामायण का हिस्सा होंगे या नहीं, इस पर प्रेम सागर ने बताया कि 'राम' के लिए रोल के लिए नए चेहरे को कास्ट किया जाएगा। इसके लिए कैंपेन शुरू कर दिया है। वहीं, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया को कास्ट करने पर कहा कि सुनील लहरी ने शो करने से मना कर दिया है। दीपिका चिखलिया अगर शो का हिस्सा बनती हैं, तो उन्हें खुशी होगी। 

    इस प्लेटफॉर्म पर टेलीकास्ट होगा शो

    प्रेम सागर का 'रामायण' दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Anant Ambani-Radhika Merchant की शादी से पहले अंबानी परिवार ने बनवाए 14 मंदिर, वीडियो देख लोगों ने की तारीफ