विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ramayan में निभाया था राजा दशरथ का किरदार, 22 फिल्में करने वाला एक्टर अचानक कहां हुआ गायब?

Published: Mon, 19 May 2025 03:22 PM (IST)Updated: Mon, 19 May 2025 03:26 PM (IST)

दूरदर्शन की रामायण (Doordarshan Ramayan) ने फैंस की फेवरेट मानी जाती है। इसकी स्टार कास्ट अब तक पॉपुलर है। इस ...और पढ़ें

कहां गुम हैं रामायण के राजा दशरथ (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)
कहां गुम हैं रामायण के राजा दशरथ (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)

HighLights

  1. रामायण से फेमस हुआ था ये एक्टर
  2. राजा दशरथ की निभाई थी भूमिका
  3. अब ये काम कर रहा है अभिनेता

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 1987 में दूरदर्शन पर आने वाली रामायण (Ramayan) ने लंबे समय तक इंडियन ऑडियंस का भरपूर मनोरंजन किया है। रामानंद सागर के निर्देशन में बनने वाले इस माइथोलॉजिकल शो की स्टार कास्ट भी काफी कल्ट मानी जाती है। इस आधार पर आज हम आपको टीवी की रामायण में राजा दशरथ की (Ramayan Cast Raja Dasharatha) भूमिका निभाने वाले एक्टर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। 

मौजूदा समय में वह अभिनेता कहा हैं और क्या रहा है। सिर्फ रामायण ही नहीं बल्कि फिल्मी दुनिया में भी इस कलाकार ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा है। 

कहां हैं रामायण के राजा दशरथ

दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाली रामायण को लॉकडाउन में दोबारा से टेलीकास्ट से किया गया। उस दौरान भी राजा दशरथ के किरदार को लेकर खूब चर्चा हुई। बेशक भगवान राम के भूमिका नजर आने वाले अभिनेता अरुण गोविल सहित अन्य कैरेक्टर शो की लाइमलाइट को बटोर ले गए थे। लेकिन एक्टर बाल धुरी (Bal Dhuri) द्वारा निभाया गया राजा दरशथ का रोल कोई नहीं भूल सकता।

ये भी पढ़ें- Ramayan के लक्ष्मण बड़े पर्दे पर भी जमा चुके हैं धाक, डेब्यू फिल्म में ही स्मिता पाटिल के साथ किया था रोमांस

 

मूलरुप से बाल धुरी मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रहे हैं। इस माइथोलॉजिकल शो में उन्होंने अपने दमदार अभिनय का 100 प्रतिशत देकर फैंस का दिल जीता। मौजूदा समय में बाल धुरी मराठी फिल्म इंडस्ट्री में छोटे-मोटे रोल करते हुए नजर आ जाते हैं। लेकिन कहीं न कहीं वह गुमनामी के साये में भी हैं, क्योंकि स्क्रीन पर उनकी झलक बहुत कम देखने को मिलती है।

हालांकि जो लोकप्रियता उनको रामायण के जरिए मिली, उस तरह की सफलता के लिए वह अब तक तरस रहे हैं। सिर्फ रामायण ही नहीं बल्कि उन्हें कई फिल्मों में भी बतौर एक्टर काम किया है। जिनमें ज्यादातर मराठी फिल्मों के नाम शामिल हैं। 

बाल धुरी का एक्टिंग करियर

70 के दशक में मराठी फिल्म देवचिये द्वारी के जरिए बाल धुरी ने अपने एक्टिंग करियर का आगाज किया था। इसके बाद वह दारा सिंह स्टारर जय बजरंग बली फिल्म में भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आए। इस तरह से उन्होंने करीब 22 फिल्मों में काम किया।

लेकिन 1987 में रामानंद सागर की रामायण से बाल धुरी करियर एक दम से बदल गया। रामायण के अलावा बाल धुरी को द ग्रेट मराठा बालाजी बाजी राव का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। निजी जिंदगी के बारे में बात की जाए तो उन्होंने बॉलीवुड और मराठी एक्ट्रेस जयश्री गडकर से शादी रचाई थी।

ये भी पढ़ें- Ramayan का 'अंगद' बनकर जीता फैंस का दिल, अब छोटे से रोल के लिए तरस रहा है ये एक्टर?