यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'आपकी छवि सीता मां की है, बॉलीवुड हीरोइन की नहीं', पति के साथ ऐसा पोज देने पर ट्रोल हुईं Dipika Chikhlia
रामानंद सागर की रामायण में माता सीता का रोल प्ले कर मशहूर हुईं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया को आज भी उनके चाहने वाले इसी किरदार में याद करते हैं। हाल ही मे ...और पढ़ें

HighLights
- रामायण फेम एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया हुईं ट्रोल
- छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा हैं दीपिका चिखलिया
- फैंस ने एक्ट्रेस को सुनाई खरीखोटी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Dipika Chikhlia Trolled: नेशनल टेलीविजन पर माता सीता का रोल निभाने वालीं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) को आज भी उनके फैंस उन्हें इसी किरदार में याद करते हैं। रामानंद सागर के शो 'रामायण' में इस सबसे अहम किरदार को निभाकर वह घर-घर में मशहूर हो गईं। इस शो और कैरक्टर्स का दर्शकों के दिलों पर अलग ही प्रभाव पड़ा था।
माता सीता का रोल निभाकर मशहूर हुई थीं दीपिका चिखलिया
लोगों ने भगवान राम का रोल प्ले करने वाले एक्टर अरुण गोविल और माता सीता बनीं दीपिका चिखलिया को खुद भी भगवान का दर्जा दिया। उन्हें न सिर्फ इस रोल को पूरी श्रद्धा के साथ निभाने के लिए आज भी सम्मान के साथ याद किया जाता है, बल्कि फैंस यह भी मानते हैं कि उनके अलावा कोई और इस किरदार को उतनी अच्छी तरह से नहीं निभा सकता। लेकिन, एक्ट्रेस द्वारा हाल ही में शेयर किए गए एक वीडियो पर उन्हें उन्ही फैंस ने ट्रोल किया है।
ट्रोल हुईं दीपिका चिखलिया
दीपिका ने बिजनस मैन होमंत टोपीवाला से शादी की है। 23 नवंबर को एक्ट्रेस की 32वीं वेडिंग एनिवर्सरी थी। इस मौके पर उन्होंने अपने पति के साथ कुछ लवी डाबी मोमेंट्स वाला वीडियो शेयर किया। मगर यहां बदायूं से ज्यादा उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
View this post on Instagram
दरअसल, क्लिप में दीपिका को अपने पति की गोद में बैठे देखा जा सकता है। वहीं, एक क्लिप में दोनों को हंसते हुए और एक दूसरे के साथ खुशी के पल बिताते देखा जा सकता है। दीपिका ने अपने पति के साथ कुछ रोमांटिक मोमेंट्स वाली तस्वीरों को वीडियो में शेयर किया। उन्हें इस अवतार में देख फैंस ने खरी खोटी सुनाई है।
खबरें और भी

'आप ऐसे वीडियो मत बनाओ'
वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'सीता मैया आप ऐसे वीडियो मत बनाओ।' वहीं, एक अन्य ने कमेंट किया, 'आप ऐसे पोज मत दो पूरी इंडिया आपको भगवान मानती है।' जबकि एक यूजर ने वीडियो पर रिएक्शन दिया और लिखा, 'आप ऐसी फोटो के साथ मत लिए क्योंकि माता का दर्जा दिया है।'