विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dipika Chikhlia: रामायण की 'सीता' के बाद 'सुमित्रा' बनीं दीपिका चिखलिया, अयोध्या पर बनी है नए शो की कहानी

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Wed, 16 Aug 2023 06:40 PM (IST)

Dipika Chikhlia दीपिका चिखलिया टेलीविजन की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। फैंस उन्हें सबसे ज्यादा रामानंद सागर के शो रामायण के ...और पढ़ें

Dipika Chikhlia From Ramayan (Left) and File Photo of Dipika Chikhlia (Right)
Dipika Chikhlia From Ramayan (Left) and File Photo of Dipika Chikhlia (Right)

HighLights

  1. दीपिका चिखलिया हैं टीवी की फेमस एक्ट्रेस
  2. रामायण की माता सीता के किरदार में हैं फेमस
  3. 'धरतीपुत्र नंदिनी' से कर रही हैं वापसी

नई दिल्ली, जेएनएन। रामानंद सागर के शो 'रामायण' में माता सीता का किरदार निभा कर सम्मान कमाने वालीं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) को आज भी लोग इस रोल के लिए याद करते हैं। एक्ट्रेस ने इसके अलावा और भी रोल निभाए, लेकिन माता सीता का किरदार निभाकर वह पूरे देश में इसी भूमिका के लिए चर्चित हो गईं।

अब लगभग 30 साल बाद दीपिका चिखलिया एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं। उनका नया शो 'धरतीपुत्र नंदिनी' शुरू होने वाला है, जिसमें एक बार फिर दीपिका पावरफुल रोल में नजर आएंगी।

दीपिका ने शुरू किया खुद का प्रोडक्शन

दीपिका चिखलिया ने हाल ही में इस शो का प्रोमो शेयर किया। इसमें एक्ट्रेस को एक नए रूप में देखा जा सकता है। एक पोर्टल से बातचीत के दौरान इस शो से जुड़ी कई चीजों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि ये शो उनके खुद के प्रोडक्शन हाउस का है। इसकी कहानी अयोध्या की है। उनके किरदार का नाम सुमित्रा है। शो कि कहानी नंदिनी नाम के किरदार के आसपास घूमती है, जो कि शगुन सेठ ने प्ले किया है।

महिलाओं पर केंद्रित है कहानी

दीपिका ने बताया कि इस शो की कहानी महिलाओं पर केंद्रित है। शो में इनकी जेठानी है, लेकिन उसका पति नहीं। जेठानी की बहू का भी पति नहीं है। शो वुमन ओरएंटेड है।

View this post on Instagram

A post shared by Nazara TV (@nazaratvofficial)

कहां से आया प्रोडक्शन का आइडिया?

दीपिका ने बताया कि वह काफी टाइम से प्रोडक्शन शुरू करने के बारे में सोच रही थीं। उन्होंने कहा कि रामायण के बाद उनके पास जो आ रहा था, वह उन्हें पसंद नहीं आ रहा था। लगातार स्ट्रगल चल ही रहा था।

दीपिका ने कहा कि मैं सोच रही थी कि कुछ अच्छा करूं। मैं गुजराती में छोटा खेड़ा करके एक शो करती थी, गुजराती कलर्स पर आती थी पांच साल पहले उसके प्रड्यूसर ने मुझे कहा था कि आप प्रड्यूस करना शुरू करो। तो आप ऐसा कुछ कर सकेंगी जो आपको अच्छा लगता है। कोई दे न दे, इसका वेट क्यों करना। अपने हिसाब से बनाइए। उन्होंने उन्होएक बीज मेरे दिमाग में डाल दिया था। लॉकडाउन के दौरन मेरे दिमाग में आया कि कुछ ऐसा शुरू करना चाहिए।

कैसा है उनका किरदार?

दीपिका के किरदार की बात करें, तो वह कुछ ऐसा है, जैसे अमीर घराने की कोई बहू हो। सुमित्रा एक स्ट्रॉन्ग लेडी है, जो अपनी घर चलाती है। उसकी एक जेठानी है, लेकिन वो कुछ नहीं करती। सुमित्रा का पोता भी कुछ नहीं करता। उसे चिंता है कि उसके बाद बिजनेस को कौन संभालेगा। उनके रोल को इसी थीम पर ध्यान में रखते हुए शो की कहानी गढ़ी गई है।