Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dhanteras 2022: Ramayan की 'सीता' ने बताए कमल के चमत्कारी उपाय, मां लक्ष्मी कर देंगी मालामाल

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Sat, 22 Oct 2022 02:04 PM (IST)

    दीपिका को लेकर दर्शकों के मन में सालों बाद भी वही श्रद्धा है। एक्टिंग के साथ दीपिका सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर ही अपनी तस्वीरों औ ...और पढ़ें

    Photo Credit : Dipika Chikhlia Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Dipika Chikhlia Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ramayan Fame Sita Aka Dipika Chikhlia Latest Photo:  रामानंद सागर का फेमस टीवी शो ‘रामायण‘ आज भी दर्शकों के दिल के बेहद करीब है। इस शो के साथ लोगों की काफी गहरी आस्था जुड़ी हुई है। आज भी शो में राम, सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले स्टार्स को लोग सिर आंखों पर बिठाते हैं। शो में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया को घर-घर में एक खास पहचान मिली थी। दीपिका फैंस के साथ हमेशा ही सोशल मीडिया पर जुड़ी रहती हैं। वहीं आज धनतेसर के खास दिन पर दीपिका ने अपने चाहने वालों के ढेर सारी बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने कमल के फूल का ऐसा चमतकारी उपाय बताया, जिसे अगर आप कर लेते हैं तो मां लक्ष्मी आपसे काफी प्रसन्न हो जाएंगी।

    कमल के फूल का धनतेरस पर करें ये उपाय

    दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वो फैंस को धनतेरस की ढेर सारी बधाई दे रही हैं। इसके साथ ही वो कहती हैं, ‘आपको पता है कमल लक्ष्मी जी का सबसे प्रिय फूल है, अगर आप आज के दिन कमल के साथ उनकी पूजा करते हैं तो मां काफी प्रसन्न होंगी। कमल का फूल विष्णु जी के हाथ में होता है और स्वयं ब्रह्माजी उस पर विराजमान हैं। कमल का फूल एक ऐसा फूल जिसके बारे में हमारे शास्त्रों में जितनी बात करें उतनी कम है। आज आप सब कमल के फूल के साथ लक्ष्मी माता की पूजा जरूर कीजिए और उनकी प्रसन्नता पाइए।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

    इस वीडियो पर फैंस के आ रहे हैं जमकर रिएक्शन

    दीपिका चिखलिया के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देते दिख रहे हैं। इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘सीता माता आपको भी धनतेरस की हार्दिक शुभकामना जय श्री राम।' वहीं एक लिखता है, ‘कमल के इस चमत्कारी उपाय के बताने के लिए अपका दिल से धन्यवाद मां।' इस वीडियो को अब तक काफी बार देखा जा चुका है।

    यह भी पढ़ें : Parineeti Chopra Birthday: तस्वीर में​ दिख रही क्यूट सी बच्ची आज है बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस, आपने पहचाना क्या?

    डिस्क्लेमर :

    हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की है।

    खबरें और भी