Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Koffee With Karan 8: रणवीर-दीपिका खोलेंगे एक दूसरे के कई राज, पहली बार फैंस को दिखाएंगे शादी का अनदेखा वीडियो

    Updated: Sat, 21 Oct 2023 06:02 PM (IST)

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी बॉलीवुड में काफी फेमस है। फैंस में भी उनकी केमिस्ट्री पसंद की जाती है। रणवीर और दीपिका ने कई मौकों पर कपल गोल्स ...और पढ़ें

    File Photo of Ranveer Singh, Deepika Padukone and Karan Johar
    File Photo of Ranveer Singh, Deepika Padukone and Karan Johar

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करण जौहर बहुत जल्द फेमस गॉसिप चैट शो 'कॉफी विद करण' के नए सीजन के साथ हाजिर होने वाले हैं। इस बार के सीजन में काफी कुछ नया और मजेदार होते देखने को मिलेगा। करण जौहर ने जब से शो का टीजर शेयर किया है, तब से फैंस इस बात को जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि इस बार मेहमानों की लिस्ट में किसका नाम शामिल है और व्यूअर्स को पहले से क्या अलग होते देखने को मिलने वाला है।

    'कॉफी विद करण' का 8वां सीजन शुरू होने वाला है। इस सीजन में कपल के तौर पर सनी देओल-बॉबी देओल, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट जैसे सितारों का नाम सामने आया। इन सबमें शो का पहले मेहमान के तौर पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का नाम सामने आया है। साथ ही इनके फैंस के लिए एक गुड न्यूज है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

    शो में आएंगे रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण

    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार 'पद्मावती' के इन कलाकारों को शो में कपल एंट्री मिलेगी। ऐसा पहली बार होगा जब कॉफी विद करण के सेट पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण कपल के तौर पर शिरकत करेंगे। इस अपीरियंस को स्पेशल बनाने के लिए होस्ट करण जौहर ने अपने फैंस के लिए सरप्राइस प्लान किया है, जिसका खुलासा हम यहां करने जा रहे हैं।

    फैंस को देखने को मिलेगी शादी का वीडियो

    न सिर्फ रणवीर और दीपिका चैट शो में कई बातों को लेकर गॉसिप करेंगे, बल्कि इन दोनों की शादी की झलक भी शो में दिखाई जाएगी। खबर के अनुसार, 'कॉफी विद करण' में इनकी वेडिंग वीडियो प्ले की जाएगी।

    खबरें और भी

    दीपवीर दिखाएंगे शादी का अनदेखा फुटेज

    बता दे कि रणवीर-दीपिका ने 2018 में इटली के लोको कोमो में शादी की थी। यह शादी पूरी तरीके से प्राइवेट अफेयर थी, जिसमें फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स को ही नहीं होता दिया गया था। लेकिन अब अगर सब कुछ सही रहा, तो फैंस को 5 साल बाद इनकी शादी का अनदेखा फुटेज देखने को मिल सकता है।

    इतना ही नहीं बल्कि कपल यह भी बताया कि उनके रिलेशनशिप कब और कहां शुरू हुआ। एक दूसरे की वह कौन सी चीज है जो इन्हें पसंद है, बगैर कई बातों का यह कपल खुलासा करने वाला है।