विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 3 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेगी ये सोशल मीडिया सेंसेशन? कातिलाना तस्वीरों को देख उड़ जाएंगे होश

Published: Tue, 02 Jul 2024 09:05 PM (GMT+05:30)

बिग बॉस ओटीटी 3 पॉपुलर रियलिटी शो है। इस बार के सीजन में ऐसे कंटेस्टेंट्स की एंट्री देखने को मिली ...और पढ़ें

मॉडल ब्रिष्टि समद्दार. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
मॉडल ब्रिष्टि समद्दार. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

HighLights

  1. पायल मलिक और नीरज गोयत हुए एलिमिनेट
  2. बिग बॉस ओटीटी 3 में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
  3. मॉडल ब्रिष्टि समद्दार ले सकती हैं एंट्री

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 में हर दिन कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है, जिससे कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाली बातचीत में लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है। इस बार के सीजन में लवकेश कटारिया, अरमान मलिक, कृतिका मलिक, विशाल पांडे, चंद्रिका गेरा दीक्षित जैसे कई कंटेस्टेंट्स हैं, जिनके आपसी झगड़े और बैकग्राउंड स्टोरी शो का हाईलाइटिंग प्वाइंट बना हुआ है। 

'बिग बॉस ओटीटी 3' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

बिग बॉस ओटीटी 3 से पायल मलिक (Payal Malik) और नीरज गोयत एलिमिनेट हो चुके हैं। ऐसे में कंटेस्टेंट्स की संख्या कम हो गई है। इस बीच एक सोशल मीडिया सेंसेशन के वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने की चर्चा तेज है। ये वो हसीना है, जिनकी तस्वीरों को देख दिल में हलचल मच सकती है। टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, 'बिग बॉस ओटीटी 3' में जिस कंटेस्टेंट के एंट्री लेने की चर्चा तेज है, उनका नाम ब्रिष्टि समद्दार है।

यह भी पढ़ें: शिवानी को लेकर ऐसी बात कहने पर फैंस का Payal Malik पर फूटा गुस्सा, बोले- अरमान चाल चल रहा है और ये...

कौन हैं ब्रिष्टि समद्दार?

ब्रिष्टि समद्दार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक ग्लैमरस अदाओं से भरी तस्वीरों को शेयर किया है। कभी बिकनी में, तो कभी साड़ी में, ब्रिष्टी की मदहोश करने वाली अदाएं बॉलीवुड की किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं।

हॉटनेस से भरे उनके वीडियो और तस्वीरें फैंस के बीच खासा पॉपुलर होते हैं।

रीजनल सिनेमा में किया है काम

ब्रिष्टि समद्दार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होने के साथ ही मॉडल और एक्ट्रेस भी हैं। वह वेस्ट बंगाल की रहने वाली हैं। ब्रिष्टि रीजनल सिनेमा का हिस्सा रह चुकी है। मगर उन्हें पॉपुलैरिटी बोल्ड तस्वीरों से मिली।

यह भी पढ़ें: विशाल पांडे के शब्दों से टूटा Chandrika Dixit का दिल, नॉमिनेट होने के बाद फूट-फूट कर रोईं 'वड़ा पाव गर्ल'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।