विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिवानी को लेकर ऐसी बात कहने पर फैंस का Payal Malik पर फूटा गुस्सा, बोले- अरमान चाल चल रहा है और ये...

Published: Tue, 02 Jul 2024 02:31 PM (IST)

कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 से पायल मलिक (Payal Malik) का पत्ता कट चुका है। ये पॉपुलर यूट्यूबर ...और पढ़ें

पायल मलिक और शिवानी कुमारी. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
पायल मलिक और शिवानी कुमारी. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. पायल मलिक ने शिवानी कुमारी को दी नसीहत
  2. फैंस ने पायल के एलिमिनेशन पर किया रिएक्ट
  3. शिवानी के लिए कही बात पर भी यूजर्स ने किया रिएक्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बिग बॉस ओटीटी 3' में अरमान, कृतिका और पायल मलिक की निजी जिंदगी शुरुआत से सुर्खियों में बनी रही। तीनों की पर्सनल लाइफ पर लोगों ने जितने कमेंट किए, उतना ही इनका गेम भी इन्हें पसंद आया। हालांकि, अब पायल शो से बाहर हो चुकी हैं और एविक्ट होने के बाद उन्होंने कुछ कंटेस्टेंट्स को लेकर अपने दिल की बात कही, जिसके लिए उन्हें यूजर्स ने खरी खोटी सुना दी। 

नैजी के बारे में बोलीं पायल मलिक

पायल मलिक (Payal Malik), बिग बॉस ओटीटी 3 की स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट मानी जाती थीं। उनका एलिमिनेशन फैंस के लिए काफी शॉकिंग रहा। खुद पायल भी इस बात से हैरान रहीं कि उन्हें नॉंमिनेट किया गया। पायल को रैपर नैजी (Naezy) ने नॉमिनेट किया था। शो से बाहर आने के बाद उन्होंने रैपर को लेकर काफी कुछ कहा।

उन्होंने कहा कि नैजी को उन्हें नॉमिनेट नहीं करना चाहिए था। मैंने उनके लिए बहुत किया और नैजी मुझे नॉमिनेट करेंगे, इसकी उम्मीद नहीं थी। नैजी ने मुझे नॉमिनेट किया, इसका मुझे बहुत बुरा लगा है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: 'तेरे को बोलना पड़ेगा...', सना मकबूल ने बिग बॉस के घर में लगाई आग? नैजी से कही ये बात

शिवानी को पायल ने दी नसीहत

पायल ने एक इंटरव्यू के दौरान शिवानी कुमारी और नैजी के खिलाफ अपने मन की बात कही। उन्होंने शिवानी को नसीहत दी कि वो दूसरों के मामले में न पड़ा करें। वो यहां चालें न चलें क्योंकि यहां सब चालाक हैं। पायल ने कहा कि शिवानी को चालें नहीं चलनी चाहिए। यहां सब चाल चलने ही आए हैं।

पायल को लेकर बोले फैंस

पायल मलिक का ये वीडियो देख फैंस ने उनके सपोर्ट में बात की है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'चाल तो अरमान चल रहा है बिग बॉस में। बार-बार शिवानी को टारगेट करते है।'

'जो लोग सक्सेस की तरफ जाते हैं, बाकी लोग उनका पैर खींचते हैं। पायल दी के साथ यही हुआ। पायल जीत जाएंगी इसलिए ऐसा किया गया उनके साथ बहुत गलत हुआ है ये।'

एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'क्यों शिवानी के पीछे पड़े हो तुम। इसलिए तुम हार गई हो।' वहीं, कई यूजर्स ने पायल की वाइल्ड कार्ड एंट्री करने की भी बात कही।

यह भी पढ़ें: 'सुसाइड की नौबत...', पति की दूसरी शादी पर Payal Malik का छलका दर्द, बताया- Armaan Malik मुस्लिम हैं या नहीं!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।