Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 12 के सबसे चहेते कंटेस्टेंट को रोहित शेट्टी ने ऑफर की फिल्म, बड़े पर्दे पर दिखाएंगे एक्शन

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Mon, 26 Sep 2022 10:36 AM (IST)

    Khatron Ke Khiladi 12 खतरों के खिलाड़ी 12 को तुषार कालिया ने जीत लिया है। पर शो जीतने के बाद उससे बड़ा इनाम किसी और को मिला है। खबर है कि रोहित शेट्ट ...और पढ़ें

    Khatron Ke Khiladi 12, Rohit Shetty, Faisu
    Khatron Ke Khiladi 12, Rohit Shetty, Faisu

    नई दिल्ली, जेएनएन। खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 को आखिरकार अपना विनर मिल गया। तुषार कालिया ने सबको पीछे छोड़ते हुए यह सीजन अपने नाम कर लिया है। इससे पहले टॉप फाइव में तुषार के अलावा फैसू,रुबीना दिलाइक, जन्नत जुबैर और मोहित मलिक पहुंचे थे। कनिका मान शनिवार को ही एलिमिनेट हो कर इस रेस से बाहर हो गईं थीं। खतरों के खिलाड़ी के फिनाले में सर्कस की पूरी टीम अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए नजर आई।

    रोहित शेट्टी ने ऑफर की फिल्म

    बता दें कि मास्टर फैसू को शो का सबसे मजबूत खिलाड़ी माना जा रहा था। वो इससे पहले भी एक बार एलिमिनेट भी हो चुके हैं और उन्हे वाइल्ड कार्ड एंट्री से फिर से बुलाया गया था। टेलीचक्कर की खबरों के मुताबिक रोहित शेट्टी ने फैसल शेख यानी फैसू को एक फिल्म ऑफर की है। हां, आपने सही पढ़ा है! रिपोर्ट्स की मानें तो फैसू फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगे, लेकिन अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। रोहित ने हमेशा फैसू की उनके डेडिकेशन और जिस तरह से उन्होंने शो में प्रदर्शन किया, उसके लिए उनकी प्रशंसा भी की।

    बड़े पर्दे पर नजर आएंगे फैसू

    प्री-फिनाले एपिसोड में फैसू ने एक खतरनाक स्टंट किया। जिसमें उन्हें एक पेड़ पर चढ़ते हुए देखा गया। टास्क में उनके ऊपर लगातार पानी बरसाया जा रहा था। पानी के इस प्रेशर में भी फैसू अपना सिर रस्सी से बांधते हैं और पूल में गिर पड़ते हैं। इस तरह सबकी टेंशन बढ़ जाती हैं। रोहित शेट्टी भी एक्शन फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। इसी साल क्रिसमस, 25 दिसंबर को इनकी फिल्म सर्कस रिलीज हो रही है। 

    शो के सबसे चेहेत कंटेस्टेंट रहे फैसू

    बता दें कि सोशल मीडिया पर पहले यह बज था कि खतरों के खिलाड़ी 12 तुषार कालिया ही जीत रहे हैं। इंटरनेट पर ट्रॉफी लिए उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हुई। इसके साथ ही साफ हो गया कि फैसू,रुबीना दिलाइक, जन्नत जुबैर और मोहित मलिक को पछाड़कर तुषार ने 12वां सीजन अपने नाम कर लिया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें

    Chup Collection Day 3: सनी देओल की 'चुप' ने 'ब्रह्मास्त्र' के सामने लगाई ऊंची दहाड़, तीसरे दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई

    Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की इस एक्ट्रेस की हालत गंभीर, हॉस्पिटल मिलने पहुंचीं 'तारक मेहता' की 'सोनू भिड़े'