यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khatron Ke Khaildi 13: स्टंट करते हुए अर्चना गौतम की हालत हुई खराब, घबराहट के मारे करने लगीं प्रार्थना
Khatron Ke Khaildi 13 खतरों के खिलाड़ी एक रोचक रियलिटी शो है। शो के प्रोमो ने अब लोगों के बीच दस्तक देना शुरू कर दिया है। अर्चना गौतम भी खतरों के खिला ...और पढ़ें

HighLights
- 'खतरों के खिलाड़ी 13' का नया प्रोमो हुआ आउट
- अर्चना गौतम खतरनाक स्टंट करते आईं नजर
- वीडियो देख नहीं छूटेगी हंसी
नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13 New Promo: रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' का आगाज बस कुछ ही दिनों में होने वाला है। इस शो के हर सीजन अब तक हिट रहे हैं। सभी सीजन में स्टंट का लेवल पहले के मुकाबले थोड़ा खतरनाक और बढ़ा हुआ ही नजर आया है। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। 'खतरों के खिलाड़ी 13' का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अर्चना गौतम की हालत देख आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।
अर्चना की हुई हालत खराब
'खतरों के खिलाड़ी 13' के कई प्रोमो वीडियो सामने आ चुके हैं, लेकिन हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो को देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। नया प्रोमो अर्चना गौतम (Archana Gautam) का है, जिसमें वह काफी ऊंचाई पर हैं, और स्टंट परफॉर्म करते नजर आ रही हैं। खतरनाक स्टंट को देख वह घबरा जाती हैं, और माता रानी से अपनी सलामती की दुआ मांगने लगती हैं।
अर्चना कहती हैं, ''सर मैं नहीं कर पाऊंगी, अर्चना यार तू क्या अपनी बेइज्जती करवाएगी। माता रानी प्लीज जितवा दो। जय माता दी। अरे दईया कहां आ गई मैं।'' इस दौरान वह कभी घबराहट के मारे चिल्लाती हैं, तो कभू रोती नजर आती हैं। उनकी बातें सुनकर और कंडीशन देखकर रोहित शेट्टी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते।
'खतरों के खिलाड़ी 13' की रिलीज डेट
खूंखार स्टंट से भरा रोहित शेट्टी का 'खतरों के खिलाड़ी 13' इस बार 15 जुलाई से शुरू हो रहा है। शो कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। साथ ही जियो सिनेमा पर भी स्ट्रीम किया जाएगा। इस बार शो की पूरी शूटिंग केप टाउन में की गई है, जो कि मई के दूसरे हफ्ते से ही शुरू हो गई थी।
खबरें और भी
'खतरों के खिलाड़ी 13' में शिव ठाकरे (Shiv Thakare), सौंदस मौफकीर (Soundous Moufakir), अंजुम फकीह, ऐश्वर्या शर्मा, रुही चतुर्वेदी, अर्जित तनेजा, अंजलि आनंद, शीजान खान जैसे दिग्गज कलाकार अपनी एडवेंचरस साइड दिखाते फिरेंगे।