Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rubina Dilaik ने मां बनने के दो महीने बाद किया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, तस्वीरें देख हो जाएंगे हैरान

    Updated: Tue, 30 Jan 2024 08:45 PM (IST)

    Rubina Dilaik Photos रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) मां बनने के बाद एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हो चुकी हैं । लगातार अपनी फोटोज शेयर करती हैं ...और पढ़ें

    रुबीना दिलैक की नई तस्वीर (Photo Credit Instagram)
    रुबीना दिलैक की नई तस्वीर (Photo Credit Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rubina Dilaik: टीवी एक्टर रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने बीते साल 27 नवंबर को दो जुड़वा बेटियों की मां बनी थी, लेकिन एक महीने तक एक्ट्रेस ने इस खबर को सभी से छुपाकर रखा था और ठीक एक महीने बाद 27 दिसंबर को फोटो शेयर कर अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी।

    अब अक्सर एक्ट्रेस अपने ब्लॉग में बेटियों का जिक्र करती रहती हैं। अब मां बनने के बाद एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हो चुकी हैं। लगातार अपनी फोटोज शेयर करती हैं। मंगलवार को रुबीना (Rubina Dilaik) ने अपनी कुछ नई फोटोज शेयर की, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं।

    यह भी पढ़ें- Rubina Dilaik ने मां बनने के एक महीने बाद शेयर किया नया वीडियो, बताया क्यों रखा बेटियों का नाम जीवा और एधा

    ब्लू रफल ड्रेस में रुबीना का अंदाज

    रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने शानदार फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने नए लुक से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि अदाकारा ने पाउडर ब्लू रफल ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें बेहद खूबसूरत लग रही है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

    एक्ट्रेस ने किया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन

    फोटो में रुबीना किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही। रूबीना की इस ड्रेस में फूलों के डिजाइन से बना एक घूंघट है। इसी के साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों का वेवी लुक रखा है। लुक के साथ-साथ एक्ट्रेस के  वेट लॉस जर्नी की भी काफी चर्चा हो रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Rubina Dilaik की जुड़वां बेटियों को मिला किन्नरों का आशीर्वाद, बदले में एक्ट्रेस ने दिया ये खास तोहफा

    महज दो महीने में काफी वजन घटाया है। बीते दिनों एक्ट्रेस ने अपनी वेट लॉस जर्नी को साझा करते हुए लिखा था,  जब मैंने कहा, मेरा शरीर मेरा मंदिर है। तो लोग हंसे (लेकिन इससे मुझे कोई परेशानी नहीं हुई) बस इस जागरूकता के कारण, मैं अपनी गर्भावस्था की इस जीवन परिवर्तनकारी यात्रा से पोस्टपार्टम यात्रा में आसानी से ट्रांसफॉम हो सकी, जैसा कि मैं जागरूक थी मेरा शरीर और उसका मूल्य। आपका शरीर ही आपको पृथ्वी पर आपके अंतिम दिन तक ले जाएगा, इसकी पूजा करें।