Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rubina Dilaik की जुड़वां बेटियों को मिला किन्नरों का आशीर्वाद, बदले में एक्ट्रेस ने दिया ये खास तोहफा

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Sat, 13 Jan 2024 05:55 PM (IST)

    Rubina Dilaik Video रुबीना दिलैक ने हाल ही में दो जुड़वां बेटियों को जन्म दिया है। लोहड़ी के दिन रुबीना की इन न्यूबॉर्न बेटियों को आशीर्वाद देने के लि ...और पढ़ें

    रुबीना दिलैक ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो (Photo Credit-youtube)
    रुबीना दिलैक ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो (Photo Credit-youtube)

    HighLights

    1. रुबीना दिलैक की बच्चियों को मिला किन्नरों का आशीर्वाद
    2. टीवी एक्ट्रेस ने शेयर किया लेटेस्ट ब्लॉग वीडियो
    3. बिग बॉस विनर रही हैं रुबीना दिलैक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rubina Dilaik Vlog Video: छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस में से एक रुबीना दिलैक किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। अक्सर देखा जाता है कि अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर रुबीना का नाम लगातार सुर्खियां बटोरता है।

    हाल ही में जुड़वां बेटियों को जन्म देने की वजह से रुबीना दिलैक लाइमलाइट का हिस्सा बनी हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर टीवी अदाकारा का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें किन्नरों का एक समूह उनकी न्यूबॉर्न बच्चियों का आशीर्वाद देता हुआ नजर आ रहा है।

    रुबीना दिलैक की बच्चियों को मिला किन्नरों का आशीर्वाद

    लोहड़ी का खास पर्व पर रुबीना दिलैक ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लेटेस्ट ब्लॉग वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रुबीना ने इस बात का जानकारी दी है कि लोहड़ी के दिन उनकी दोनों बेटियों को आशीर्वाद देने के लिए उनके घर पर आए हैं।

    जिसका अंदाजा इस वीडियो के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। किन्नरों की एक टोली ने रुबीना दिलैक, उनके पति अभिनव शुक्ला और दोनों बेटियों की बलाएं ली हैं और उन्हें आशीर्वाद दिया है। बदले में रुबीना ने इन सभी किन्नरों को अपने घर पर अच्छे स्वागत किया है और सम्मान सहित उन्हें उपहार और पैसे दिए हैं।

    खबरें और भी

    हालांकि इस दौरान रुबीना ने अपनी बेटियों के चेहरा छिपाए रखा है और उनके फेस को हार्ट इमोजी से कवर किया है। रुबीना दिलैक के ये लेटेस्ट ब्लॉग वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। फैंस उनके इस वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

    बिग बॉस विनर रही हैं रुबीना दिलैक

    'शक्ति, छोटी बहू और पुर्नविवाह' जैसे टीवी सीरियल में अपनी अदाकारी का जलवा बिखरने वालीं रुबीना दिलैक सलमान खान का पॉपुलर शो बिग बॉस की विनर रह चुकी हैं। साल 2020-21 में बिग बॉस सीजन 14 का खिताब रुबीना दिलैक ने जीता था। बता दें कि करीब एक महीने पहले रुबीना ने इन दोनों बच्चियों को जन्म दिया है।

    ये भी पढ़ें- Rubina Dilaik Transformation: मां बनने के एक महीने बाद रुबीना ने घटाया अपना वजन, शेयर किया लेटेस्ट लुक