Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Khatron Ke Khiladi 15 को 'हां' बोलने में झिझक रही थीं Rubina Dilaik, 3 महीने तक मेकर्स को लटकाया; क्या था कारण?

    Updated: Sun, 10 May 2026 03:10 PM (IST)

    दो बेटियों की मां रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने बताया कि उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 15 को हां बोलने में तीन महीने का समय क्यों लिया। ...और पढ़ें

    खतरों के खिलाड़ी में हां बोलने में रुबीना ने लिए तीन महीने। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    खतरों के खिलाड़ी में हां बोलने में रुबीना ने लिए तीन महीने। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. रुबीना दिलैक खतरों के खिलाड़ी 15 में शामिल होंगी

    2. मातृत्व के बाद अपनी ताकत परखना चाहती हैं रुबीना

    3. तीन महीने तक खतरों के खिलाड़ी को नहीं बोला था हां

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दो बेटियों की मां और अभिनेत्री रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) अब रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) में दोबारा जाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में मातृत्व पर आधारित शो द वार्ड से उन्होंने होस्टिंग का सफर भी शुरू किया है।

    साल 2023 में मां बनी रुबीना का जीवन और निर्णय लेने के तरीके उसके बाद काफी बदला। वह लगातार खुद को चुनौती भी दे रही हैं कि वह बच्चों और काम के बीच संतुलन बना पाए। मदर्स डे के मौके पर रुबीना ने कलर्स चैनल के शो खतरों के खिलाड़ी 15 में जाने का कारण बताते हुए कहा कि वह देखना चाहती हैं कि क्या उनमें वही ताकत और कुशलता बनी हुई है, जो मां बनने से पहले थी।

    बच्चों के कारण हुई हां कहने में देरी

    रुबीना 40 दिनों के लिए देश से बाहर खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) के लिए शूट करेंगी। वह इस शो से जुड़ने वाली आखिरी प्रतिभागी थीं। वह कहती हैं कि मुझे हां कहने में तीन महीने लगे। मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती यही थी कि मैं अब मां हूं। मेरी जिंदगी बच्चों के आसपास घूमती है।

    Rubina Dilaik

    मेरे लिए अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल आसान नहीं होगा। हर तरह की चीजों के लिए तैयार रहना होगा। मुझे इस शो के लिए किसी तरह का अभ्यास करने का कोई समय भी नहीं मिला, क्योंकि मैं अपने काम और बच्चों में ही व्यस्त रह गई।

    खबरें और भी

    मां बनने के बाद सीखा ना कहना

    मां बनने के बाद खुद में आए बदलावों पर आगे बात करते हुए रुबीना कहती हैं कि अब मुझे ना कहने से कोई हिचकिचाहट नहीं होती है। मैं अब यह नहीं सोचती हूं कि ना कह दिया है, तो अब सामने वाला क्या सोचेगा या उसका मुझ पर क्या प्रभाव होगा। अगर वह काम, मेरे समय के अनुसार सामंजस्य नहीं बिठा पा रहा है, तो मैं बिना किसी दिक्कत के ना कहकर निकल जाती हूं।

    मुझे लगता है कि मां बनने के बाद आपका जीवन को देखने का नजरिया भी पूरा बदल जाता है। पहले जो चीजें बहुत अहम हुआ करती थीं, मां बनने के बाद उनका कोई अर्थ नहीं रह जाता है। जो चीजें लगती थीं कि इससे हमारा क्या लेना-देना वह अहम हो जाती हैं। इसलिए मैंने होस्टिंग की शुरुआत भी मातृत्व पर बने शो से ही की है।

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

    मां से अलग है परवरिश का तरीका

    अपनी और अपनी मां की परवरिश के बीच का अंतर बताते हुए आगे रुबीना कहती हैं कि उनके दौर में बच्चा पैदा करना जीवन का एक हिस्सा माना जाता था। आज बच्चा पैदा करना एक प्रोजेक्ट जैसा है। यह अंतर दोनों पीढ़ियों में है। वह मां बनने के बाद घर संभालने के बाद अपने खेत-खलिहान को संभालने में लग जाती थीं।

    खुद के लिए भी वक्त नहीं होता था। आज बच्चा पैदा होने से पहले ही डायपर से लेकर वह कौन से प्ले स्कूल जाने वाले हैं, उसको लेकर चर्चा शुरू हो जाती है। यह एक बड़ा बदलाव है।

    यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15: पुराने 'धुरंधरों' के साथ शो में नजर आएंगे ये धाकड़ कंटेस्टेंट्स, कंफर्म लिस्ट आई सामने!

    मां जैसा बनना कठिन

    रुबीना अपनी मां से कई चीजें सीखना चाहती हैं, लेकिन वह करना उन्हें कठिन लगता है। रुबीना कहती हैं, "मेरी मां कभी किसी समस्या से अगर गुजर रही होती है, तो उस दौरान वह उस परिस्थिति को लेकर सबसे मजबूत बन जाती हैं। अपने बच्चों पर वह कोई भी आंच नहीं आने देती हैं। वह कभी हार नहीं मानती हैं। हार न मानने वाला उनका स्वभाव बेहद स्ट्रॉन्ग है, मैं शायद इस मामले में उनकी जैसी नहीं बन पाऊंगी।

    यह भी पढ़ें- KKR 15 Contestants: आग, पानी, कीड़े-मकौड़े, खतरनाक स्टंट्स...कैसे होगा कंटेस्टेंट्स का स्वागत? आ गई लिस्ट