KKR 15 Contestants: आग, पानी, कीड़े-मकौड़े, खतरनाक स्टंट्स...कैसे होगा कंटेस्टेंट्स का स्वागत? आ गई लिस्ट
खतरों के खिलाड़ी 15 के प्रतियोगियों की आधिकारिक सूची जारी हो गई है, जिसकी शूटिंग जल्द शुरू होगी। इसमें गौरव खन्ना जैसे नए चेहरे और रुबीना दिलैक व अविक ...और पढ़ें
-1777817421906_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। नए सीजन को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट है। कुछ दिनों पहले, कई प्रतियोगियों ने सोशल मीडिया पर मिस्ट्री पोज 'K'वाली पोस्ट शेयर करके अटकलों को हवा दी थी।
इससे इस बात को लेकर चर्चा बढ़ गई थी कि क्या ये लोग खतरों के खिलाड़ी में नजर आने वाले हैं। अब, कंटेस्टेंट्स के नामों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि हो गई है। इनमें कुछ पिछले सीजन के जाने-पहचाने चेहरे हैं और साथ में कई नए कंटेस्टेंट भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी को मिल गई खतरों से खेलने वाली हसीना, रियलिटी शो में हुई एंट्री?
कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पुष्टि की है कि नए कंटेस्टेंट्स के साथ पुराने कंटेस्टेंट की वापसी ने उत्साह को और बढ़ा दिया है, जिससे एक्शन से भरपूर सीजन के लॉन्च से पहले ऑनलाइन फैंस के बीच इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है। आइए जानते हैं कौन-कौन से कलाकार होंगे शामिल।
गौरव खन्ना
अनुपमा सीरियल के अभिनेता गौरव खन्ना बिग बॉस 19 के हाल ही के विनर रहे हैं। एक्टर अब खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आएंगे। इस बारे में बात करते हुए खन्ना ने कहा कि खतरों के खिलाड़ी एक अलग तरह की परीक्षा है और उनका हमेशा से यही मानना रहा है कि जमीन से जुड़े रहना और चीजों को संयम से संभालना जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि लोग उन्हें सालों से इसी रूप में देखते आए हैं, जिसने बिग बॉस 19 के दौरान भी दर्शकों को प्रभावित किया।
खबरें और भी

रुबिना दिलैक
इससे पहले रुबिना दिलैक को खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में देखा गया था। इस सीजन में कोरियोग्राफर तुषार कालिया विजेता बने थे।
-1777817959727.jpg)
अविका गैर
अविका गौर को खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में भी देखा गया था। उनके अलावा करण वाही भी शो में नजर आ सकते हैं जिन्हें पहले भी खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 में हम देख चुके हैं।
इसके अलावा हर्ष गुजराल का भी नाम सामने आ रहा है। ओरी को भी इस बार शो का मजबूत कंटेस्टेंट माना जा रहा है।
वहीं खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 का हिस्सा रहीं जैस्मिन भसीन और शगुन शर्मा का भी नाम कंटेस्टेंट की लिस्ट में है। अविनाश मिश्रा और फरहाना भट्ट भी खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा होंगे, जबकि विशाल आदित्य सिंह को इससे पहले सीजन 11 में देखा जा चुका है।