KKK 15: डर का नया दौर... खतरों से खेलने आ रहे हैं 12 खिलाड़ी, शो की पहली झलक देख एक्साइटेड हुए फैंस
Khatron Ke Khiladi Season 15: स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 जल्द ही शुरू होने वाला है। शो की पहली झलक सामने आई है। ...और पढ़ें

खतरों के खिलाड़ी की पहली झलक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी सबसे पसंदीदा रियलिटी शोज में से एक है। पिछले साल किसी कारण से 15वां सीजन नहीं आ पाया था लेकिन अब आखिरकार नया सीजन नए ट्विस्ट एंड टर्न के साथ लौटकर आ रहा है। इस बार खतरा पहले से भी ज्यादा खतरनाक होने वाला है।
काफी दिनों से खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 को लेकर चर्चा हो रही थी। यहां तक कि कुछ कंटेस्टेंट्स हिंट्स के जरिए फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा रहे थे। अब आखिरकार शो की ऑफिशियल कंटेस्टेंट्स लिस्ट सामने आ गई है, साथ ही शो की पहली झलक भी रिवील कर दी गई है।
खतरों के खिलाड़ी 15 की झलक
रविवार को खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो गई है, साथ ही सभी खिलाड़ियों के नाम भी जारी कर दिए गए हैं। इस बार शो की टैगलाइन 'डर का नया दौर' रखी गई है। इस बार शो में बिग बॉस सीजन 19 के दो धुरंधर होंगे, जिनका शो में खट्टा-मीठा बॉन्ड रहा और वह फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) हैं।
खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 की कंटेस्टेंट लिस्ट
फरहाना और गौरव के अलावा खतरों के खिलाड़ी शो में टीवी जगत के कई बड़े धुरंधर खतरों से खेलते हुए नजर आएंगे जिसमें करण वाही (Karan Wahi), ऋत्विक धनजानी, विशाल सिंह, अविनाश तिवारी, सोशल मीडिया स्टार ओरी, जैस्मिन भसीन, हर्ष गुजराल, अविका गौर, शगुन शर्मा और रुबीना दिलैक हैं। सभी कंटेस्टेंट्स के ग्राफिक वीडियो शेयर किया गया है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15: खतरा बढ़ने वाला है! रोहित शेट्टी का धांसू सरप्राइज, इस बिग बॉस कंटेस्टेंट को लाने की उठी मांग
कब शुरू होगा खतरों के खिलाड़ी 15?
खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 कब शुरू होगा और इसकी शूटिंग कहां होगी, अभी तक इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, ऐसी चर्चा है कि सीजन 15 की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में हो सकता है, जहां कई सीजंस की शूटिंग हो चुकी है। साथ ही जून में इसके टेलीकास्ट होने की खबर है। बता दें कि सीजन 14 की शूटिंग रोमानिया में हुई थी।