तय हो गई Khatron ke Khildai 15 की फाइनल डेट? ये कंटेस्टेंट होंगे शो का हिस्सा
रोहित शेट्टी ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' की घोषणा की है। अब इसकी शूटिंग पर अपडेट भी आ गया। शो की कास्ट फाइनल हो चुकी है। नए एपिसोड कलर्स टीवी और जियो हॉट ...और पढ़ें
-1768648960314_m.webp)
कब आएगा खतरों के खिलाड़ी 15 (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने खतरों के खिलाड़ी 15 की ऑफिशियल अनाउंसमेंट बिग बॉस 19 में की थी। इसके बाद से ही फैंस इसको लेकर अंदाजा लगा रहे कि आखिरकार शो कलर्स पर कब दस्तक देगा।
पहले ये खबर आ रही थी कि शो इस साल जनवरी में शुरू हो जाएगा लेकिन लेटेस्ट अपडेट कह रही है कि दर्शकों को अभी और लंबा इंतजार करना होगा।
BB Tak की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 का प्रीमियर जून 2026 में होने की उम्मीद है। शो की शूटिंग मई में शुरू होने की संभावना है। अगर ये रिपोर्ट सही हैं, तो शूटिंग लोकेशन अभी फाइनल नहीं हुई है। हालांकि, खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 की कास्ट पहले ही फाइनल हो चुकी है।
यह भी पढ़ें- Golmaal 5: रामोजी नहीं, इस शहर में बनाया गया गोलमाल-5 का सेट, शूटिंग को लेकर रोहित शेट्टी का मास्टर प्लान तैयार
View this post on Instagram
हालांकि खिलाड़ियों की लिस्ट फाइनल हो चुकी है। बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस 19 के विजेता और रनरअप गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट खतरों के खिलाड़ी में एंट्री कर सकते हैं। उनके अलावा बिग बॉस के दूसरे प्रतियोगी जो नजर आ सकते हैं वो हैं- अभिषेक बजाज और बसीर अली। खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में ओरी, मनीषा रानी, एल्विश यादव, चुम दरंग, दिग्विजय राठी, श्रुतिका अर्जुन, अविनाश मिश्रा के भी शामिल होने की अटकलें हैं। हालांकि, इन नामों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
View this post on Instagram
क्या होगी अगली शूट लोकेशन?
खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के नए एपिसोड कलर्स टीवी पर प्रसारित होंगे। ये नए एपिसोड जियो हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम किए जा सकेंगे। पिछले सीजन की शूटिंग रोमानिया में हुई थी। अभी नई लोकेशन पर कोई अपडेट सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें- Golmaal 5 में हो गई कॉमेडी के किंग की एंट्री, Ajay Devgn की फिल्म में एक्ट्रेस बनेगी विलेन?