Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Golmaal 5: रामोजी नहीं, इस शहर में बनाया गया गोलमाल-5 का सेट, शूटिंग को लेकर रोहित शेट्टी का मास्टर प्लान तैयार

    Updated: Wed, 14 Jan 2026 01:06 PM (IST)

    Golmaal 5 Shooting Update: रोहित शेट्टी और अजय देवगन का फन बैंटर देखने के लिए फैंस एक लंबे समय से इंतजार में थे। अब रोहित शेट्टी की कॉमेडी फ्रेंचाइजी ...और पढ़ें

    अजय देवगन इस महीने से शुरू करेंगे गोलमाल 5 की शूटिंग/ फोटो- Instagram

    अजय देवगन इस महीने से शुरू करेंगे गोलमाल 5 की शूटिंग/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन की सबसे सफल फ्रेंचाइजी गोलमाल के 5वें पार्ट का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में एक बार फिर से अजय अपने दोस्तों के साथ मिलकर कौन सा बड़ा 'गोलमाल' करते हैं, ये देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक थे। रोहित शेट्टी ने फ्रेंचाइजी आएगी ये तो पहले ही बता दिया था, लेकिन अब हाल ही में फिल्म की शूटिंग कब से शुरू होगी ये अपडेट भी सामने आ चुका है। 

    निर्देशक रोहित शेट्टी ने गोलमाल 5 के लिए काफी प्लान बनाए हैं। सिंघम हो या फिर गोलमाल और सिंबा, रोहित अपनी फिल्मों की शूटिंग हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में करते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने 'गोलमाल-5' का सेट बनाने के लिए अलग लोकेशन चुनी है।

    अजय देवगन इस महीने से शुरू करेंगे गोलमाल 5 की शूटिंग

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलमाल 5 के लिए भव्य सेट तैयार किए जाने का काम पूरे जोर-शोर से चल रहा है। रोहित आमतौर पर अपनी फिल्मों की शूटिंग हैदराबाद, वहां की रामोजी फिल्म सिटी या गोवा में करना पसंद करते हैं। गोलमाल 5 के लिए उन्होंने मुंबई की फिल्म सिटी को चुना है। फिल्म के लिए वहीं पर पुलिस स्टेशन, लोगों के घर, कैफे समेत कई भव्य सेट तैयार किए जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Golmaal 5 में हो गई कॉमेडी के किंग की एंट्री, Ajay Devgn की फिल्म में एक्ट्रेस बनेगी विलेन?

    यह सेट अगले महीने के पहले सप्ताह में बनकर तैयार हो जाएंगे। फरवरी के अंत से फिल्म की शूटिंग शुरू करने की योजना है। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, रोहित ने शूटिंग के लिए मुंबई फिल्म सिटी को इसलिए चुना, जिससे फिल्म के कलाकार रोजाना तय समय पर शूटिंग पर पहुंच सके और शूटिंग के बाद अपने घर, परिवार के बीच जा सके।

    खबरें और भी

    ajay rohit

    गोलमाल 5 में नजर आएंगे ये सितारे

    गोलमाल 5 में अजय देवगन एक बार फिर से अपने किरदार गोपाल से सबको हंसाएंगे, तो वहीं उनके साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू अपनी भूमिकाओं में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो, गोलमाल के पहले पार्ट में नजर आए शरमन जोशी भी पांचवीं फ्रेंचाइजी का हिस्सा होंगे।

    _golmaal 5 shooting update

    रोहित शेट्टी की इस फिल्म में एक महिला विलेन के आने की चर्चा थी, जिसके लिए करीना कपूर-सारा अली खान जैसी एक्ट्रेसेस के नाम सामने आ रहे थे। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने किसी भी एक्ट्रेस के नाम की फाइनल घोषणा नहीं की है। यह फिल्म साल 2027 में रिलीज हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- Golmaal 5 में करीना कपूर और सारा अली खान की एंट्री? रोहित शेट्टी की फिल्म पर आया नया अपडेट