Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    TV का सबसे पॉपुलर एक्टर.... पहनी तुलसी माला, छोड़ा नॉनवेज खाना, 39 साल की उम्र में भी है कुंवारा

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 01:14 PM (IST)

    टीवी के एक पॉपुलर एक्टर अब कृष्ण भक्ति में लीन हो गए हैं। हाल ही में एक्टर तुलसी माला पहने हुए दिखाई दिए। उन्होंने नॉन-वेज से भी दूरी बना ली है। ...और पढ़ें

    तुलसी माला पहने दिखाई दिए करण वाही। फोटो क्रेडिट- एक्स

    तुलसी माला पहने दिखाई दिए करण वाही। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2000 के दशक में अपनी हैंडसम पर्सनैलिटी के लिए मशहूर टीवी एक्टर अब मोह माया छोड़ अध्यात्म की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने नॉन-वेज खाना छोड़ दिया और अब वह 'नाम जाप' कर अपनी जिंदगी में बदलाव कर रहे हैं।

    हाल ही में टीवी एक्टर तुलसी माला पहने हुए दिखाई दिए और कहा कि इससे उन्हें पॉजिटिविटी मिलती है। यह अभिनेता कोई और नहीं बल्कि 'दिल मिल गए' एक्टर करण वाही हैं।

    तुलसी माला पहनते हैं करण वाही

    करण वाही ने बताया कि अचानक वह कैसे श्रीकृष्ण भक्त बन गए और 'नाम जाप' करने लगे। एक्टर ने खुलासा किया कि उन्हें पहले काफी गुस्सा आता था। उन्हें सलाह मिली कि उन्हें खुद को शांत रखने के लिए तुलसी माला पहननी चाहिए। हाल ही में करण वाही ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में कहा- 

    करीब 4-5 महीने पहले दिल्ली में किसी ने अचानक मुझसे कहा कि मुझे बहुत गुस्सा आता है और मुझे शांत रहना चाहिए और तुलसी की माला पहननी चाहिए। मेरे मन में ऐसा कोई विचार कभी आया ही नहीं था। ऐसा नहीं है कि मैं आध्यात्मिक नहीं हूं लेकिन समय के साथ किसी भी वजह से मैं आध्यात्मिकता से थोड़ा दूर हो गया था। लेकिन पता नहीं क्यों पिछले चार-पांच महीने बहुत ही खूबसूरत रहे हैं। न जाने कैसे, मैं खुद से ही सोचने लगा कि मैं वृंदावन से तुलसी की माला कैसे मंगवा सकता हूं।

    यह भी पढ़ें- Vivian Dsena के घर आया 'नन्हा राजकुमार', दूसरी बार पापा बने एक्टर ने कहा- 'हमारा साम्राज्य बड़ा हो गया'

    'नाम जाप' से बदली जिंदगी

    करण वाही ने आगे खुलासा किया कि मंत्रों का जाप करने के बाद उनकी जिंदगी में काफी बदलाव आए हैं। उन्होंने इस बारे में कहा, "मैं नीम करोली बाबा को मानता हूं और उन्हीं के जरिए मेरी मुलाकात प्रेमानंद महाराज जी से हुई। मैंने उनके प्रवचन सुनने शुरू किए और तब मुझे समझ आया कि 'नाम जाप' असल में क्या होता है।" करण ने कहा कि 'नाम जाप' से नेगेटिविटी दूर हो जाती है। 

    Karan Wahi

    करण वाही ने यह भी बताया कि उन्होंने अब नॉन-वेज खाना भी बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि नॉन-वेज खाने से उन्हें स्किन एलर्जी हो रही थी। हालांकि, अब नॉन-वेज छोड़ने के बाद वह ठीक हैं।

    यह भी पढ़ें- Dill Mill Gayye के 'डॉ रिद्धिमा और सिद्धांत' करेंगे शादी? एक्टर Karan Wahi ने दिया ये जवाब

    खबरें और भी