Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी को मिल गई खतरों से खेलने वाली हसीना, रियलिटी शो में हुई एंट्री?
रोहित शेट्टी का पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 एक बार फिर से कंटेस्टेंट को लेकर चर्चा में आ गया है। ...और पढ़ें

खतरों के खिलाड़ी 15 चर्चा में (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
जल्द शुरू होगा खतरों के खिलाड़ी 15
रोहित शेट्टी का पॉपुलर रियलिटी शो
शो में हुई इस कंटेस्टेंट की एंट्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान के शो बिग बॉस के बाद अगर किसी रियलिटी शो की चर्चा शोबिज की दुनिया में अधिक होती है तो वह खतरों के खिलाड़ी है। निर्देशक रोहित शेट्टी का ये शो फैंस का फेवरेट माना जाता है, जिसमें कंटेस्टेंट्स हर एपिसोड में नए-नए खतरों से खेलते हुए नजर आते हैं।
लंबे समय खतरों के खिलाड़ी 15 चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसकी वजह इसमें नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम हैं। अब खबर आ रही है कि खतरों के खिलाड़ी सीजन में एक मशहूर हसीना खतरों से खेलती हुई नजर आएगी।
खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आएगी ये हसीना
टीवी की दुनिया के सेलेब्स के लिए खतरों के खिलाड़ी 15 शो एक बड़ा मंच माना जाता है। अक्सर देखा जाता है कि इस शो में नजर आने वाले सितारे सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस में जगह बनाने में सफल रहते हैं, तो दूसरी जो सेलेब्स बिग बॉस में पहले नजर आते हैं तो बाद में वह रोहित शेट्टी के इस रियलिटी शो का हिस्सा बनते हैं। इस आधार पर बिग बॉस 19 फेम फरहाना भट्ट का नाम फिलहाल चर्चा में बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- 'जाहिल हैं हमारे देश में...', खामेनेई की मौत पर फरहाना भट्ट ने जताया दुख, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की लगी क्लास
-1777286988017.jpg)
टीसीएक्स की रिपोर्ट के अनुसार खतरों के खिलाड़ी 15 में बतौर कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट नजर आ सकती हैं। इस मामले ने तूल उस पोस्ट के बाद से अधिक पकड़ लिया है, जिसमें फरहाना की लेटेस्ट तस्वीर मौजूद है। इस फोटो में फरहाना भट्ट अपने हाथों से के (K) साइन को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं,
खबरें और भी

जिससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि इशारों ही इशारों में उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 15 में अपनी एंट्री को कन्फर्म कर दिया है और बिग बॉस 19 के बाद अब वह कलर्स टीवी के अगले रियलिटी शो में दिखाई देंगी। मालूम हो कि सलमान खान के बिग बॉस सीजन 19 में फरहाना भट्ट रनर अप रही थीं।
कब शुरू होगा खतरों के खिलाड़ी 15
बिग बॉस 19 के खत्म होने के बाद फैंस बड़ी बेसब्री से खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाले जून 2026 से इस रियलिटी शो को कलर्स टीवी चैनल और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर जारी किया जाएगा।