Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'जाहिल हैं हमारे देश में...', खामेनेई की मौत पर फरहाना भट्ट ने जताया दुख, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की लगी क्लास

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 05:03 PM (IST)

    US-Israel and Iran Conflict: ईरान के सुप्रीम लीडर अत्ताउल्लाह अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) की मौत पर फरहाना भट्ट ने रिएक्ट किया है। अब वह ट्रो ...और पढ़ें

    फरहाना भट्ट ने खामेनेई की मौत पर दुख जताया। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    फरहाना भट्ट ने खामेनेई की मौत पर दुख जताया। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 19 की फर्स्ट रनर-अप रहीं फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt) ने ईरान के सुप्रीम लीडर अत्ताउल्लाह अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) की मौत पर दुख जताया है। 

    US-इजरायल और ईरान की जंग के बीच शनिवार को हमले में सुप्रीम लीडर अली खामेनेई (Ali Khamenei Death) और उनके परिवार के सदस्यों की मौत हो गई। खामेनेई की मौत पर जहां कुछ ईरानी लोग जश्न मना रहे हैं तो वहीं भारत समेत कई जगहों पर दुख भी जताया जा रहा है। 

    खामेनेई की मौत से दुखीं फरहाना

    हाल ही में एक्ट्रेस फरहाना भट्ट ने खामेनेई की मौत पर रिएक्शन दिया है। इंस्टैंट बॉलीवुड के साथ बातचीत में फरहाना ने बताया कि उन्हें जैसे ही खामेनेई की मौत का पता चला, उनकी नींद उड़ गई। फरहाना ने कहा, "वो एक ऐसी शख्सियत थे जिनको कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वह हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। अल्ला उनकी शहादत कबूल करेगा।"

    फरहाना भट्ट की उड़ी नींद 

    फरहाना ने कहा, "जितने भी कश्मीरी लोग हैं, वे बुरी तरह झुलस चुके हैं। सबका दिल दहल चुका है। आपको यकीन नहीं होगा। मैं सेहरी के बाद सोई नहीं हूं। मैंने नमाज पढ़ा, कुरान पढ़ा और मैं बहुत दुखी थी। काफी लोगों के लिए वह मसीहा थे। बिल्कुल वह हमारी जिंदगी और दिल में जिंदा रहेंगे।"

    यह भी पढ़ें- 'रातोंरात एक नई सरकार...', ईरान-इजरायल युद्ध के बीच 'तेहरान' एक्ट्रेस का पुराना वीडियो वायरल

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    ट्रोल हो रही हैं फरहाना भट्ट

    फरहाना भट्ट की ये बात सुनकर सोशल मीडिया पर कुछ लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, "अच्छा हुआ, गौरव खन्ना जीता फिर तो।" एक यूजर ने लिखा, "फिर उन्होंने बुर्का क्यों नहीं पहना है।" एक ने लिखा, "70 प्रतिशत खुशी मना रहे हैं और ये लोग मातम।"

    F

    खबरें और भी

    FA

    c

    Irani

    jq

    एक यूजर ने कहा, "बहुत खुश हूं कि वह बिग बॉस की विनर नहीं बनीं। वह वाकई डिजर्व नहीं करती हैं।" एक ने लिखा, "हर फ्लेवर के जाहिल हैं हमारे देश में।" 

    यह भी पढ़ें- ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर एक्ट्रेस का जश्न, नाचते-झूमते हुए शेयर किया वीडियो