Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    US-Iran Conflict: जंग के बीच दुबई में फंसी रणबीर की हीरोइन, खौफ के साये में बीत रही Nargis Fakhri की रातें!

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 12:19 PM (IST)

    US-Iran Tension: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच दुबई में हालात बेकाबू हो गए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri) का बुरा हाल है। ...और पढ़ें

    नरगिस फाखरी का दुबई में बुरा हाल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    नरगिस फाखरी का दुबई में बुरा हाल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान की जंग (US-Iran Conflict) के कारण मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है।ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद मामला और भी गंभीर हो गया है।

    दुबई में तनाव बढ़ने के बाद फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं जिसकी वजह से वहां आम लोगों के साथ-साथ कई फिल्मी सितारें भी फंसे हुए हैं। नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri) भी उनमें से एक हैं। 

    दुबई में फंसी नरगिस फाखरी

    रणबीर कपूर स्टारर रॉकस्टार (Rockstar) की हीरोइन नरगिस इस वक्त दुबई में हैं। दुबई में बढ़ते तनाव के कारण उनकी रातों की नींद उड़ गई है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें एंग्जाइटी हो रही है।

    सो नहीं पा रही हैं नरगिस

    एक पोस्ट में नरगिस फाखरी ने कहा, "यहां पिछले 2 दिन बहुत उथल-पुथल भरे रहें।" एक और पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, "चाहे कुछ भी हो, यह चिंता और डर बना रहता है क्योंकि आपको नहीं पता कि आगे क्या होने वाला है। सो भी नहीं पाते, आपका दिमाग हाई अलर्ट पर रहता है। इतनी देर हो चुकी है और मैं जगी हुई हूं।"

    Nargis Fakhri in Dubai

    Nargis Fakhri

    यह भी पढ़ें- ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर एक्ट्रेस का जश्न, नाचते-झूमते हुए शेयर किया वीडियो

    सोनल चौहान ने मदद की लगाई थी गुहार

    नरगिस फाखरी के अलावा कई सेलिब्रिटीज भी दुबई में फंसे हुए हैं। जन्नत एक्ट्रेस सोनल चौहान भी दुबई में ही हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई थी। उनका कहना था कि फ्लाइट्स कैंसिल हो गए हैं और भारत लौटने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा है।

    एक और पोस्ट में सोनल चौहान ने बताया था कि ऑथोरिटीज सेफ्टी पर्पस के लिए काम कर रही हैं। वह अभी सेफ हैं। उन्होंने दुबई को सबसे सुरक्षित जगह भी बताई है। सोनल के अलावा कन्नप्पा एक्टर विष्णु मंचू भी अपने परिवार के साथ दुबई में हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर कर दुबई के हालात बताए थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दुबई में धमाकों की आवाज से हिला Vishnu Manchu का घर, डरी 7 साल की बेटी; US-Iran Conflict के बीच वीडियो जारी