ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर एक्ट्रेस का जश्न, नाचते-झूमते हुए शेयर किया वीडियो
Israel-Iran War: US-इजरायल के अटैक के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अत्ताउल्लाह खामेनेई (Ayatollah Khamenei) की मौत हो गई है। अब एक्ट्रेस इसका जश्न मनाती द ...और पढ़ें

ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर खुश हुईं एक्ट्रेस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल के ईरान पर अटैक के बाद सुप्रीम लीडर अत्ताउल्लाह खामेनेई (Ayatollah Khamenei Death) की मौत हो गई। अब देश में मातम के साथ-साथ जश्न भी मनाया जा रहा है।
यहां तक कि ईरान की रहने वाली एक अदाकारा ने भी खामेनेई की मौत का जश्न मनाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर डांस का वीडियो शेयर किया जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
खामेनेई की मौत से खुश बॉलीवुड एक्ट्रेस
यह अदाकारा कोई और नहीं, बल्कि 'तेहरान' सीरीज में अहम भूमिका निभा चुकीं एलनाज नोरौजी (Elnaaz Norouzi) हैं। एलनाज हमेशा से ही Free Iran के सपोर्ट में अपनी बेबाकी दिखा चुकी हैं। अब उन्होंने खामेनेई की मौत के बाद एक वीडियो शेयर किया है।
एक्ट्रेस ने खामेनेई को बताया तानाशाह
एलनाज नोरौजी ने खामेनेई की मौत के ठीक बाद इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें एलनाज 'गिव इट टू हर' सॉन्ग पर नाचती-झूमती हुई दिख रही हैं। वह खुश हैं और जश्न मना रही हैं। वीडियो के कैप्शन पर लिखा है, "जब लेफ्टीस मुझसे असहमत थे और अब वे जानते हैं कि मैं सही थी।" उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "हम एक तानाशाह की मौत का जश्न मना रहे हैं दोस्तों। खामेनेई चला गया।"
यह भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट में तनाव, दुबई में फंसीं Sonal Chauhan, PM मोदी से कहा- 'घर जाने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा'
View this post on Instagram
कभी भारत की तरह डाइवर्स था ईरान
कुछ दिन पहले ही एलनाज ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने ईरानी लोगों का दर्द बयां किया था। उनका कहना था कि जिस दिन से ईरान में नई सरकार आई है, उस दिन से 'एक धर्म' को थोपा गया और आजादी छीन ली गई। एलनाज ने यह भी कहा कि भारत की तरह ही पहले ईरान भी डाइवर्स और कल्चरल था।
बता दें कि अमेरिका-इजरायल की ईरान के साथ लड़ाई के बीच मिडिल ईस्ट में तनाव इतना बढ़ गया है कि फ्लाइट्स रद्द हो गई हैं। दुबई में सोनल चौहान और विष्णु मंचू जैसे स्टार्स फंसे हुए हैं।