Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Tehran में शातिर 'लेडी एजेंट' का अंडरकवर मिशन, इजरायल-ईरान के तनाव पर बेस्ड ये स्पाई थ्रिलर उड़ा देगी आपके होश

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 07:50 PM (IST)

    इजरायल और ईरान के बीच तनाव (Israel-Iran Conflict) नया नहीं है। 6 साल पहले आई एक टॉप रेटेड सीरीज में इजरायल-ईरान के बीच के तनाव को बहुत करीब से दिखाया ...और पढ़ें

    ईरान-इजरायल पर आधारित टॉप रेटेड थ्रिलर सीरीज। फोटो क्रेडिट- एक्स

    ईरान-इजरायल पर आधारित टॉप रेटेड थ्रिलर सीरीज। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल और ईरान के बीच इस वक्त युद्ध छिड़ा हुआ है। शनिवार को अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर हमला किया जिसमें ईरानी सुप्रीम लीडर अत्ताउल्लाह अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) की मौत हो गई।

    खामेनेई की मौत के बाद इजरायल और ईरान के बीच जंग शुरू हो गई है। हालांकि, दोनों देशों के बीच यह तनाव नया नहीं है। सालों से दोनों देशों के बीच अनबन है। 6 साल पहले एक वेब सीरीज (OTT Series Based On Israel-Iran Conflict) आई थी जिसमें इजरायल और ईरान के तनाव को करीब से दिखाया गया था। 

    इजरायल-ईरान पर बेस्ड वेब सीरीज

    सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह सीरीज हाई-स्टेक इंटरनेशनल, जियोपॉलिटिक्स और जासूसी पर फोकस करती है। हम बात कर रहे हैं कि साल 2020 में रिलीज हुई 'तेहरान' (Tehran Series) की जो एक स्पाई थ्रिलर है। अभी तक इसके तीन सीजंस आ चुके हैं। तीनों को ही दर्शकों से खूब सराहना मिली है। इस सीरीज को एमी अवॉर्ड्स (Emmy Awards) से भी नवाजा जा चुका है। 

    सीरीज के आ चुके हैं तीन सीजंस

    इजरायली स्पाई थ्रिलर सीरीज तेहरान (Tehran) का पहला सीजन साल 2020 में आया था। 2022 में दूसरा सीजन और तीसरा सीजन 2024 में रिलीज किया गया था। कहानी एक ऐसी लेडी एजेंट की है जिसका हर कदम पर मौत इंतजार कर रही है। उसे न केवल अपनी पहचान छिपानी है, बल्कि अपने दुश्मनों से भी दो कदम आगे रहना है।

    Tehran

    सीरीज का हर एपिसोड एक नए ट्विस्ट के साथ खत्म होता है, जिससे आपकी उत्सुकता बनी रहती है। इसमें कोई एक्शन नहीं है, बल्कि इसमें दिमागी और तकनीकी जंग दिखाई गई है। निव सुल्तान (Niv Sultan) की परफॉर्मेंस देखने लायक है। 

    खबरें और भी

    खतरों से खेलती है लेडी एजेंट

    पहले सीजन की कहानी यहूदी लेडी एजेंट तामार राबिनयान (निव सुल्तान) की है जो ईरान में पैदा हुई लेकिन इजरायल में पली-बढ़ी है और इजरायल के लिए ही काम करती है। वह एक मोसाद एजेंट होने के साथ-साथ एक माहिर कंप्यूटर हैकर है। वह ईरान की राजधानी तेहरान (Iran Capital) में परमाणु हथियारों को निष्क्रिय करने के एक अंडरकवर मिशन पर जाती है। शातिर दिमाग लगाकर खतरों के बीच वह कैसे अपने मिशन पर काम करती है, कहानी इसी के इर्द गिर्द है।

    दूसरे सीजन में दिखा लेडी एजेंट का इमोशनल फैक्टर

    ईरान से स्मगलिंग करके कनाडा में नई जिंदगी शुरू करने से पहले तामार एक मिशन पर जाती है। यह मिशन फेल रिएक्टर मिशन के बाद पकड़े गए एक इजरायली पायलट को बचाने का है। जिस हॉस्पिटल में पायलट को रखा गया है, वहां उसकी मुलाकात मरजान मोंटाजामी (ग्लेन क्लोज) से होती है, जो एक ब्रिटिश साइकोथेरेपिस्ट और मोसाद की लोकल एजेंट है।

    वह उसे भागने में मदद करती है। तामार की मदद करने के लिए उसकी आंटी को मार दिया जाता है और दुखी तामार, मिलाद के साथ तेहरान में रहकर एक नया मिशन करने के लिए तैयार हो जाती है।

    Series

    नए चैलेंजेस से भरा है तीसरा सीजन

    तीसरे सीजन की कहानी दूसरे सीजन से आगे बढ़ती है। मिलाद की हत्या के बाद तामार के ऊपर खतरा मंडराने लगता है। उसे उसकी ही एजेंसी छोड़ देती है और IRGC उसके पीछे लग जाती है। सीजन 2 के फिनाले के तुरंत बाद शुरू होने वाली यह कहानी तेहरान में एक तनावपूर्ण, पर्सनल मिशन पर केंद्रित है जिसमें हाई-स्टेक ब्लैकमेल, एक नया रोमांस है। एक खतरनाक न्यूक्लियर इंस्पेक्टर बने ह्यूग लॉरी भी सीजन 3 का अहम हिस्सा हैं।

    यह भी पढ़ें- दुश्मनी से रोमांस तक... OTT पर आ रही 8.9 IMDb रेटिंग वाली सीरीज Heated Rivalry, कहानी है दमदार

    ओटीटी पर कहां देख सकते हैं तेहरान सीरीज?

    इस टॉप रेटेड वेब सीरीज को मोशे जोंडर और ओमरी शेनहार ने लिखी है जबकि मोशे ने इसका निर्देशन किया है। इसे 49वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में बेस्ट ड्रामा सीरीज का खिताब मिला था। इस सीरीज में निव सुल्तान, शॉन टूब, लिराज चारही, ग्लेन क्लोज और ह्यूग लॉरी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

    इस सीरीज को 7.6 IMDb रेटिंग मिली है। अगर आपने अभी तक यह सीरीज नहीं देखी है तो आप इसे Apple TV पर देख सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें- Netflix पर आते ही छाई गई 6 एपिसोड वाली नई सीरीज, मेंटल लेवल को हिला देती है कहानी