यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मॉडर्न हैं या देसी? भारती सिंह के सवाल का Rubina Dilaik ने दिया ऐसा जवाब, लाफ्टर क्वीन ने किया दंडवत प्रणाम
टीवी की दुनिया में बॉस लेडी के तौर पर रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) जानी जाती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस को कुकिंग शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 (Laughter Chefs 2 ...और पढ़ें

HighLights
- रुबीना दिलैक इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं
- कुकिंग शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 में एक्ट्रेस नजर आ रही हैं
- अब भारती सिंह एक्ट्रेस की बातें सुनकर हैरान होती नजर आईं
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी की दुनिया में चुनिंदा एक्ट्रेस हैं, जिनके हर शोज को दर्शकों ने पसंद किया है। इसमें रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) का नाम भी शामिल है। छोटी बहू, शक्ति- अस्तित्व के एहसास की जैसे सीरियल्स में उन्होंने तारीफ के काबिल एक्टिंंग की है। धारावाहिक नाटकों के अलावा रियलिटी शो बिग बॉस 14 की ट्रॉफी रुबीना अपने नाम कर चुकी हैं। इसके बाद अब एक्ट्रेस कुकिंग शो लाफ्टर शेफ्स के सीजन 2 (Laughter Chefs 2) पर राज करती नजर आ रही हैं।
कलर्स टीवी के पॉपुलर कुकिंग शो के दूसरे सीजन में रुबिना दिलैक को राहुल वैद्य के साथ खाना बनाते हुए देखा जा रहा है। इन दोनों की अतरंगी जोड़ी लोगों का खूब मनोरंजन कर रही है। शो के अंदर हिंदी और अंग्रेजी के कठिन शब्द बोलते हुए रुबीना को देखा जाता है, जिसके कारण बाकी कंटेस्टेंट्स के लिए उनकी कुछ बातों को समझना भी मुश्किल हो जाता है। अब भारती सिंह ने हिम्मत जुटाकर एक्ट्रेस से सवाल कर लिया कि वह मॉडर्न हैं या फिर देसी।
भारती ने किया रुबीना से अतरंगी सवाल
बॉस लेडी रुबीना अपनी बात को बेहतरीन ढंग से कहने के लिए भी जानी जाती हैं। लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है। इसमें देखने को मिला कि भारती के सवाल का जवाब देते हुए रुबीना ने सभी को हैरान कर दिया है। भारती सिंह ने रुबिना से कहा, आप हिंदी में जितने मुश्किल शब्द बोलती हैं, उससे दोगुना ज्यादा अंग्रेजी में कहती नजर आती हैं, तो आप मॉर्डन हैं या अंदर से देसी हैं।
ये भी पढ़ें- Laughter Chef 2: Elvish Yadav के व्यवहार पर बोले विक्की जैन, Ankita Lokhande से शो पर झगड़ा फेक या सच?
रुबीना दिलैक ने कहा, 'मैं बिल्कुल शुद्ध देसी हूं। गांव में रहती हूं और जब मुंबई में काम नहीं होता है, तो खेतों में चली जाती हूं। इससे ज्यादा देसीपना और क्या हो सकता है। आज भी गांव में चूल्हे की रोटी खाती हूं और पकाती हूं। मेरे घर में गाय-भैस भी है।' इतना सुनते ही भारती जय माता का नारा लगा देती है।
खबरें और भी

Photo Credit- Instagram
यूजर्स को पसंद आया रुबीना का अंदाज
कृष्णा अभिषेक, विक्की जैन भी उनकी तारीफ करते हुए जमीन पर बैठ जाते हैं। इसके बाद शो के जज हरपाल सिंह सूखी रुबीना के पास डू नॉट टच का बॉर्ड लगा देते हैं। इतना सबकुछ देखकर भारती सिंह भी रुबीना के सामने दंडवत प्रणाम कर देती हैं। सोशल मीडिया यूजर्स भी इस प्रोमो पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फैंस तो एक्ट्रेस की लगातार तारीफ करते नजर आ रहे हैं।