यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्रेग्नेंसी के बाद खुली Rubina Dilaik की किस्मत, अर्ध के बाद इस फिल्म में नजर आएंगी एक्ट्रेस
रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) छोटे पर्दे की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई सीरियल्स में काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। फिलहाल एक्ट्रेस पेरेंटहु ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं। इन दिनों वह पेरेंटहुड को एन्जॉय कर रही हैं। दरअसल, रुबीना दिलैक और उनके पति एक्टर अभिनव शुक्ला ने बीते साल नवंबर में अपने घर दो नन्ही परियों का स्वागत किया था। अब एक्ट्रेस जल्द ही पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपने कदम रखने जा रही हैं।
इस बात की जानकारी रुबीना दिलैक ने एक वीडियो शेयर करते हुए दी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि जब वो शूटिंग कर रही थीं, तब वह प्रेग्नेंट थीं।
यह भी पढ़ें: हसबैंड अभिनव शुक्ला के साथ रोमांटिक डेट पर निकलीं Rubina Dilaik, कपल की कोजी तस्वीरें देख धड़क उठेगा दिल
इस फिल्म में नजर आएंगी रुबीना
एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह पंजाबी सिंगर और एक्टर इंदर चहल के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। उनकी इस आने वाली मूवी का नाम 'चल भज्ज चलिए' है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस डांस की प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रही हैं।
वहीं, उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान वह 4 महीने की प्रेग्नेंट थीं। साथ ही रुबीना ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान कर दिया। उनकी मूवी 'चल भज्ज चलिए' 5 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। यह खबर सुनने के बाद रुबीना के फैंस काफी खुश हो गए हैं। फैंस एक्ट्रेस को जल्द फिर पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि इसलिए ही तो आपको हम सब लोग बॉस लेडी बोलते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "हम इंतजार नहीं कर सकते, आप एक अद्भुत मां, एक्ट्रेस और इंसान हैं।
इस फिल्म को सुनील ठाकुर ने निर्देशित किया है। वहीं, चल भज्ज चलिए में इंदर चहल, रूबीना दिलैक के अलावा महाबीर भुल्लर और गुरप्रीत भंगू सहित कई कलाकार दिखाई देने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर भी कुछ हफ्तों पहले रिलीज किया गया था।