विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saanware Song Out: रिलीज हुआ अभिषेक कुमार और मनारा चोपड़ा का गाना 'सांवरे', केमिस्ट्री देख भूल जाएंगे 'मुनारा'

Published: Mon, 12 Feb 2024 12:49 PM (IST)

Abhishek Kumar Mannara Chopra Song Saanware Out बिग बॉस 17 में मनारा चोपड़ा और अभिषेक कुमार अच्छे दोस्त बनकर सामने ...और पढ़ें

रिलीज हुआ अभिषेक कुमार और मनारा चोपड़ा का गाना 'सांवरे', (X Image)
रिलीज हुआ अभिषेक कुमार और मनारा चोपड़ा का गाना 'सांवरे', (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 के रनर-अप अभिषेक कुमार और मनारा चोपड़ा अपने फैंस के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं। दोनों का रोमांटिक सॉन्ग सांवरे लंबे इंतजार के बाद सोमवार को रिलीज कर दिया गया है। गाने में अभिषेक कुमार और मनारा चोपड़ा बेहद प्यारे लग रहे हैं और इनकी केमिस्ट्री शानदार नजर आ रही है।  

बिग बॉस 17 में मनारा चोपड़ा और अभिषेक कुमार अच्छे दोस्त बनकर सामने आए। काफी उतार-चढ़ाव देखने के बाद भी इनकी बॉन्डिंग शो के अंत तक बनी रही। वहीं, अब दोनों प्रोफेशनली भी जुड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें- Ayesha Khan के बचपन की तस्वीर देख चौंके लोग, ट्रांसफॉर्मेशन पर यकीन करना हुआ मुश्किल, पूछ बैठे ये सवाल

कैसा है मनारा-अभिषेक का गाना ?

अभिषेक कुमार और मनारा चोपड़ा के गाने सांवरे को अंशुल गर्ग ने तैयार किया है। वहीं, आवाज सिंगर अखिल सचदेव ने दी है। उन्होंने गाने के लिरिक्स भी लिखे हैं। सॉन्ग को कम्पोज अखिल सचदेव और कार्तिक देव ने किया है। सांवरे के रोमांटिक गाना है, जो अभिषेक कुमार और मनारा चोपड़ा की छोटी-सी लव स्टोरी को दिखाता है।

केमिस्ट्री देख भूल जाएंगे 'मुनारा'

सांवरे में अभिषेक कुमार और मनारा चोपड़ा का रोमांस जबरदस्त है। गाने को देख फैंस मुनारा (मुनव्वर फारुकी और मनारा चोपड़ा) को पक्का भूल जाएंगे और सिर्फ अभिनारा (अभिषेक कुमार और मनारा चोपड़ा) को याद रखेंगे। यहां देखें गाने का वीडियो...

बिग बॉस में छाए अभिषेक

अभिषेक कुमार के बिग बॉस 17 की जर्नी की बात करें, तो शो में उनके गेम को काफी पसंद किया गया था। शुरुआत में अभिषेक शो में काफी गुस्सैल नजर आए थे, लेकिन धीरे- धीरे उनकी मस्ती देखने को मिली, जो दर्शकों को काफी पसंद आई। यहां तक कि समर्थ जुरेल को थप्पड़ मारने वाले कांड के बाद भी फैंस की डिमांड पर उन्हें बिग बॉस 17 में एंट्री दे दी गई थी। इसके बाद अभिषेक कुमार सीधा फिनाले में जाकर रुकें।

यह भी पढ़ें- Ayesha Khan: अभिषेक कुमार और आयशा खान के Dance ने लगाई आग, 'बिग बॉस' की पार्टी में दोनों ने किया जबरदस्त डांस

मनारा ने दिया झटका

मनारा चोपड़ा, बिग बॉस 17 की ऐसी कंटेस्टेंट रही हैं, जिन्हें लेकर किसी ने भी उम्मीद नहीं की थी कि वो फिनाले तक पहुंचेंगी। यहां तक कि उन्होंने अंकिता लोखंडे जैसी बड़ी टीवी एक्ट्रेस को भी पीछे छोड़ दिया था। मनारा ने बिग बॉस 17 के टॉप 3 में जगह बनाई थी। वहीं, अभिषेक कुमार दूसरे नंबर थे, जबकि मुनव्वर फारुकी विनर बने थे।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।