यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 18 : सामने आई फाइनल कंटेस्टेंट्स की लिस्ट, शो पर इस बार देखने को मिलेगा जबरदस्त धमाका
कंट्रोवर्सी से भरे रियलिटी शो बिग बॉस के लिए हर बार की तरह इस सीजन भी कंटेस्टेंट्स के नाम का सोशल मीडिया पर हल्ला मचा है। इस बार टेलीविजन पर 18वां सीज ...और पढ़ें

HighLights
- बिग बॉस 18 को लेकर चर्चा तेज
- कुछ के नाम बताए जा रहे कन्फर्म
- कुछ ही समय पहले आया था प्रोमो
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बिग बॉस (Bigg Boss) अपने 18वें सीजन के साथ टीवी पर वापसी करने वाला है। जबसे इसकी अनाउंसमेंट हुई है तबसे फैंस के बीच कंटेस्टेंट और शो की थीम को लेकर चर्चा है। इस बार शो की थीम टाइम ट्रेवल है। वहीं हाल ही में खबर आई थी कि टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा को इसके लिए अप्रोच किया गया है और वो पहली कंफर्म कंटेस्टेंट हैं।
कितने कंटेस्टेंट होंगे हिस्सा?
टाइम ट्रेवल कंसेप्ट की वजह से शो में कुछ पुराने कंटेस्टेंट्स भी हाजिरी लगाएंगे। इसके लिए मनीषा रानी, मुनव्वर फारुकी जैसे कुछ एक्स कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आ रहा है। फिलहाल इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। पहले कहा जा रहा था कि इस बार शो पर 18 कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगे। फिलहाल 14 कंटेस्टेंट्स की टेंटेटिव लिस्ट सामने आई है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: प्रोमो के बाद रिवील हुआ सलमान खान के शो का लोगो, इस बार ये कंटेस्टेंटस लगाएंगे हाजिरी
Tentative list of #BiggBoss18 contestants- #IshaKoppikar #DheerajDhoopar#KanikaMann#NiaSharma#ShoaibIbrahim #ChahatPandey#SreeramaChandra#DigvijayRathee#KashishKapoor#ZaanKhan#SonalVengurlekar#Maxtern#RithvikDhanjani#SameeraReddy
— Khabri 👂 (@real_khabri_1) September 18, 2024
इन नामों पर हो रही चर्चा
बिग बॉस से जुड़े अपडेट देने वाला एक्स हैंडल खबरी ने इस लिस्ट को जारी किया है। इस लिस्ट के मु्ताबिक जिन लोगों के नाम पर चर्चा है उनमें ईशा कोपिकर, धीरज धूपर, कनिका मान, निया शर्मा, शोएब इब्राहिम, चाहत पांडे, दिग्विजय राठी, कशिश कपूर, जान खान, सोनल वेंगुर्लेकर, मैक्सटर्न, रित्विक धनजानी और समीरा रेड्डी हैं। इस लिस्ट की हम ऑफिशियल पुष्टि नहीं करते हैं। एनडीए (नो-डिस्कलोजर एग्रीमेंट) के अनुसार पार्टिसिपेंट्स लास्ट मोमेंट तक नाम को डिस्क्लोज नहीं करते हैं।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक धीरज धूपर और निया शर्मा ने कॉन्ट्रेक्ट साइन कर दिया है और उन्हें शो के लिए लॉक कर लिया गया है। शोएब का नाम काफी समय से चर्चा में था लेकिन वो इसके लिए बराबर मना कर रहे थे लेकिन ऐसा नहीं है वो शो का हिस्सा होंगे। इससे पहले बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए साईं केतन राव भी मना कर रहे थे लेकिन बाद में वो शो पर गए थे।