विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 18: प्रोमो के बाद रिवील हुआ सलमान खान के शो का लोगो, इस बार ये कंटेस्टेंटस लगाएंगे हाजिरी

Published: Tue, 17 Sep 2024 05:10 PM (GMT+05:30)

कंट्रोवर्सी से भरे रियलिटी शो बिग बॉस के हर बार के सीजन के लिए कंटेस्टेंट्स के नाम का सोशल मीडिया ...और पढ़ें

'बिग बॉस' होस्ट सलमान खान. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
'बिग बॉस' होस्ट सलमान खान. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 'बिग बॉस 18' की सुगबुगाहट है तेज
  2. कुछ के नाम बताए जा रहे कन्फर्म
  3. बिग बॉस 18 के प्रोमो का आ चुका है टीजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जिस शो के शुरू होने का सभी को इंतजार है, वब अब से कुछ ही दिनों में टेलीविजन पर प्रसारित होने के लिए तैयार है। तमाम तरह की कंट्रोवर्सी से भरे 'बिग बॉस' शो के हर सीजन के लिए दुनियाभर से आए कंटेंस्टेंट्स के नाम की चर्चा रहती है। इस बार 18वां सीजन टेलीविजन पर दस्तक देगा। 

'बिग बॉस 18' को सलमान खान होस्ट करेंगे। उनके बतौर होस्ट शो में वापसी की कन्फर्मेशन के साथ ही अब कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम पर भी मुहर लगती नजर आ रही है। हाल ही में एक्टर ने 'बिग बॉस 18' का प्रोमो टीजर जारी किया था, जिससे इस बात को कन्फर्मेशन मिल चुकी है कि शो अब रिलीज से ज्यादा दूर नहीं। वहीं, अब बिग बॉस 18 के ऑफिशियल लोगो की फोटो सामने आई है।

'बिग बॉस 18' का लोगो हुआ रिवील

बिग बॉस शो की पल-पल की अपडेट देने वाले फैन पेज बिग बॉस खबरी की तरफ से शो के ऑफिशियल लोगो की फोटो शेयर की गई है। इस बार के शो की थीम टाइम ट्रैवल पर रखी गई है और नए लोगो में इसकी झलक भी देखने को मिल रही है। नया लोगो ब्लैक सर्कल शेप में है, जिसमें रोमन नंबर्स में टाइम लिखा गया है। बीच में बिग बॉस की आंख बनी है और उस पर गोल्डन कलर से लिखा है - BIGG BOSS।

इन कंटेस्टेंट्स के नाम की चर्चा तेज

बात अगर इस बार के सीजन में आने वाले कंटेस्टेंट्स की करें, तो इसमें निया शर्मा (Nia Sharma) का नाम सबसे आगे है। वह शो की पहली कन्फर्म कंटेस्टेंट बताई जा रही हैं। उनके अलावा शोएब इब्राहिम, धीरज धूपर, राज कुंद्रा और देब चंद्रिमा सिंघा रॉय का नाम कन्फर्म बताया जा रहा है। इनके अलावा ईशा कोपिक्कर के भी शो में आने की चर्चा है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 Promo: दर्शक मस्त, घरवाले पस्त! बिग बॉस में होगा टाइम का तांडव, भविष्य देखने आ रहे सलमान खान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।